Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में होने वाली खुजली की समस्या को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से प्राइवेट पार्ट में होने वाली खुजली की समस्या को दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 2:21:46

पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में होने वाली खुजली की समस्या को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग अपने प्राइवेट पार्ट्स में उठी समस्याओं को लेकर शंका या शर्म के चलते किसी से इसका जिक्र नहीं कर पाते हैं। लेकिन समय रहते इनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान ना किया जाए तो खतरा और बढ़ता चला जाता हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में होने वाली खुजली जिसे वे सभी से छिपाते रहते हैं। इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे - नमी, संक्रमण, सफाई ना होना आदि। कई बार इसकी वजह से लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ जाता हैं। इसी के साथ ही इस समस्या के बढ़ने पर लिंग में घाव भी हो सकता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से प्राइवेट पार्ट में होने वाली खुजली की समस्या को दूर किया जा सकता हैं।
Health tips,health tips in hindi,home remedies,itching in private part बेकिंग सोडा से करें घरेलू इलाज

बेकिंग सोडा सभी के किचन में होता है। बेकिंग सोडा संक्रमण को दूर करने का बढ़िया स्रोत है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नहाने के पानी में कुछ मात्रा में बेकिंग सोडा डालें और इससे स्नान करें या फिर बेकिंग सोडा को पानी में घोलकर इसका मिश्रण तैयार कर लें। अब इसे लिंग पर खुजली वाले स्थान पर लगाएं। इससे संक्रमण दूर होगा और खुजली की समस्या ठीक हो जाएगी। इस उपाय को दिन में तीन बार किया जा सकता है। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि पानी में जब बेकिंग सोडा डालकर नहा रहे हैं तो यह पानी आंखों में न जाए।

पिपरमिंट भी दूर करता है खुजली

पिपरमिंट में कई औषधीय गुण होते हैं, जो खुजली को दूर करने में सहायक होते हैं। पिपरमिंट ठंडक देने का कार्य भी करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सरसों का तेल और नारियल के तेल में थोड़ा सा पिपरमिंट मिला लें, फिर इसे रूई की मदद से लिंग पर लगाएं, इससे खुजली ठीक होगी। इस उपाय को एक हफ्ते तक रोज दो बार अपनाएं। साथ ही इस बात का भी ध्यान भी रखें कि पिपरमिंट सीधे लिंग पर कभी नहीं लगाना चाहिए, नहीं तो इससे लिंग में तेज जलन हो सकती है। Health tips,health tips in hindi,home remedies,itching in private part सेब का सिरका

सेब का सिरका किसी भी तरह के संक्रमण, जलन या खुजली की समस्या को ठीक करने की अचूक औषधि है। त्वचा के संक्रमण के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे उपयोग करने के लिए पहले खुजली वाले हिस्से को साफ पानी से धोकर एक साफ कपड़े से पोंछ लें। अब सेब के सिरके को खुजली वाले हिस्सों पर रूई की मदद से लगाएं। इसे लगाने के बाद इसे सूखने दें और ऐसे ही लगे रहने दें। इस विधि को दिन में दो बार करना चाहिए। कुछ ही दिनों में खुजली की समस्या ठीक हो जाएगी। सेब का सिरका लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सेब के सिरके में पानी मिलाकर ही लगाना है सीधे लगाने पर तेज जलन हो सकती है।

सेंधा नमक से भी दूर होगी लिंग में खुजली की समस्या

सेंधा नमक कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और सल्फर खुजली जैसी समस्या के साथ ही अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 कप सेंधा नमक लेकर एक बाल्टी गर्म पानी में मिला लें। अब इस पानी से स्नान करें। इस पानी को लिंग के आसपास के हिस्सों मे भी डालें। इसके अतिरिक्त सेंधा नमक से एक और उपाय किया जा सकता है। सेंधा नमक को थोड़े से पानी में मिलाकर लिंग के आसपास वाली जगह पर लगाएं। इस उपाय को दिन में तीन बार किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology