न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 5 चीजें दे रही दिल के रोगों को बढ़ावा, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

आज हम आपको कुछ इअसे ही कारणों के बारे में में बताने जा रहे हैं जो दिल के रोगों को बढ़ावा दे रहे हैं और उन्हें नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Jan 2020 6:02:38

ये 5 चीजें दे रही दिल के रोगों को बढ़ावा, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

आज के समय की लाइफस्टाइल और खानपान ने इंसान को बिमारियों का पुतला बना दिया हैं। आए दिन नई बिमारियां अपने पैर पसारने लगी हैं। दिल से जुड़ी बिमारियों में पहले से कई गुणा इजाफा हुआ हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि दिल की बीमारी के कारण हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं। आज हम आपको कुछ इअसे ही कारणों के बारे में में बताने जा रहे हैं जो दिल के रोगों को बढ़ावा दे रहे हैं और उन्हें नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन वजहों के बारे में।

लंबे समय तक काम करना

बॉस को इम्प्रेस करने के लिए या एक्सट्रा इनकम के लिए अगर आप रोजाना 10-12 घंटे से ज्यादा काम करते हैं, तो सावधान हो जाएं। 'द लैंसेंट' में छपी एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार सप्ताह में 55 घंटे से ज्यादा काम करने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में कई गुना बढ़ जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- लंबे समय तक बैठे रहना, ज्यादा तनाव लेना, ज्यादा एल्कोहल का सेवन आदि। इसी रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार सप्ताह में 45 घंटे या इससे कम काम करना आपके दिल के लिए सुरक्षित माना जाता है।

Health tips,health tips in hindi,heart diseases,causes of heart diseases

मोटापा

मोटापा इन दिनों एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है। पेट के आसपास जमा चर्बी भी हार्ट अटैक का कारण बनती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी महिला की कमर 35 इंच से ज्यादा और पुरुष की कमर 40 इंच से ज्यादा है, तो उसे अपना वजन घटाना शुरू कर देना चाहिए। पेट के आसपास इतनी ज्यादा मात्रा में चर्बी जमा होने से हार्ट अटैक का खतरा रहता है। आप किसी भी उम्र में वजन घटाना शुरू करके हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं।

दांतों की बीमारियां

दांतों की बीमारी से हार्ट अटैक? सुनकर अजीब लग सकता है। मगर हार्ट और मुंह के स्वास्थ्य के बीच काफी गहरा संबंध पाया गया है। कई सारी रिसर्च के आधार पर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मसूड़ों के बैक्टीरिया खून (ब्लड स्ट्रीम) में पहुंचकर हार्ट के रोगों का कारण बन सकते हैं। इन बैक्टीरिया के कारण रक्त वाहिकाओं में सूजन आ जाती है और रक्त प्रवाह प्रभावित होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप हर 6 महीने में एक बार अपना डेंटल टेस्ट कराते रहें और मुंह में होने वाले किसी भी रोग को गंभीरता से लें।

Health tips,health tips in hindi,heart diseases,causes of heart diseases

तेज गुस्सा

गुस्सा करना सामान्य है। हर व्यक्ति को कभी न कभी गुस्सा आता ही है। मगर क्या आप जानते हैं कि गुस्सा करने के बाद आपको हार्ट अटैक का खतरा 5 गुना तक बढ़ जाता है? जी हां, रिसर्च बताती हैं कि गुस्सा करने के 2 घंटे बाद तक व्यक्ति को स्ट्रोक, हार्ट अटैक और अनियंत्रित दिल की धड़कनों का खतरा बना रहता है। इसका खतरा 40 की उम्र पार कर चुके लोगों में ज्यादा होता है, मगर हर किसी को ऐसी स्थिति से सावधान रहना चाहिए।

अकेलापन

जो लोग बहुत ज्यादा अकेलेपन का सामना करते हैं, उनमें हार्ट की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। साइंस डेली में 2018 में छपी एक रिसर्च के अनुसार अकेलापन हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। जब आप लोगों के साथ वक्त बिताते हैं, तो आप तनावमुक्त रहते हैं और एक्टिव रहते हैं। थोड़े समय के लिए अकेलापन कई बार आपको मानसिक रूप से शांत करता है। मगर लंबे समय में ये कई मानसिक परेशानियों के साथ-साथ हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका