न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 5 आहार बनाए रखेंगे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन संतुलित

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो शरीर का ब्लड सर्कुलेशन संतुलित रखें और कोई परेशानी ना आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 2:51:03

ये 5 आहार बनाए रखेंगे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन संतुलित

हमारे शरीर में खून विशेष महत्व रखता हैं जिसके 24 घंटे परिसंचरण से शरीर की सभी कार्यविधि बिना किसी बाधा के पूर्ण हो सकती हैं। अगर शरीर में खून दौड़ना बंद कर दे या उसमें कोई बाधा आ जाए तो व्यक्ति की मौत हो सकती हैं। खराब ब्लड सर्कुलेशन आपके लिए कई बीमारियों का कारण बनता हैं। ऐसे में जरूरी है कि शरीर का ब्लड सर्कुलेशन संतुलित रहें। इसके लिए एक्सरसाइज के साथ ही खानपान में भी बदलाव लाने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो शरीर का ब्लड सर्कुलेशन संतुलित रखें और कोई परेशानी ना आए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

लहसुन

लहसुन खाने के सैकड़ों स्वास्थ्य लाभ हैं। लहसुन के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है और हार्ट की बीमारियों से भी बचाव रहता है। लहसुन में सल्फर और एलिसिन दो ऐसे तत्व हैं, जो इसे बेहद खास बना देते हैं। यो दोनों ही तत्व टिशूज में खून के आवागमन को तेज बनाते हैं और नसों को रिलैक्स करके ब्लड प्रेशर को कम करते हैं।

Health tips,health tips in hindi,blood circulation in body,healthy diet

चुकंदर

चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, इसलिए ये आपके शरीर में खून तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसके सेवन से खून का सर्कुलेशन भी बेहतर हो जाता है। चुकंदर भी नाइट्रेट से भरपूर होता है, जो कि ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए जाना जाता है। शरीर इस नाइट्रेट को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है और नाइट्रिक ऑक्साइढ नसों को चौड़ा कर देता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है।

हल्दी

हल्दी का सेवन भी आपको सैकड़ों तरह की बीमारियों से बचा सकता है। हल्दी का प्रयोग हजारों सालों से कई तरह की बीमारियों और रोजमर्रा की समस्याओं में किया जा रहा है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहे, तो इसके लिए आपको रोजाना हल्दी का सेवन भी करना चाहिए। हल्दी में कर्क्युमिन नामक तत्व बेहद खास होता है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ा देता है और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम कर देता है।

Health tips,health tips in hindi,blood circulation in body,healthy diet

प्याज

प्याज का सेवन आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। प्याज में फ्लैवोनॉइड एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में होते हैं, जिसके कारण प्याज को हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्याज खाने से आपके शरीर की नसें और धमनियां चौड़ी हो जाती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। 23 लोगों पर 30 दिन तक किए गए एक अध्ययन में सभी को रोजाना 4.3 ग्राम प्याज का अर्क दिया गया और देखा गया कि सभी के ब्लड सर्कुलेशन में काफी सुधार हुआ है।

अनार

अनार के लाल रसभरे दाने भी शरीर में खून का सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करते हैं। अनार में पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अच्छी होती है। इसके अलावा अनार में नाइट्रेट भी होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैसे तो अनार का जूस पीना भी फायदेमंद है, लेकिन अगर आप अनार को चबाकर खाते हैं, तो इससे आपको अच्छी मात्रा में फाइबर भी मिलता है, जो कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल घटाता है और हार्ट की बीमारियों से बचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स