न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके दांतों को कमजोर और खराब बना रहे ये 5 डेली फूड्स, जानें और रहें सावधान

अधिकतर लोग केवल मीठी चीजों को दांतों के लिए नुकसानदायक मानते हैं जबकि इसके अलावा भी कई ऐसे आहार हैं जो आपके दांतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 3:13:35

आपके दांतों को कमजोर और खराब बना रहे ये 5 डेली फूड्स, जानें और रहें सावधान

आज के समय में देखा जाता हैं कि बड़ों से लेकर बच्चों को दांतों से जुड़ी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि ब्रश कर लेना ही दांतों को स्वस्थ रखने के लिए काफी हैं। तो यह बहुत गलत हैं क्योंकि इसके अलावा आपको अपने खानपान और आदतों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती हैं। देखा जाता हैं कि अधिकतर लोग केवल मीठी चीजों को दांतों के लिए नुकसानदायक मानते हैं जबकि इसके अलावा भी कई ऐसे आहार हैं जो आपके दांतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

बॉटल या RO का पानी

साफ पानी पीने के लिए घरों में RO लगाए जाते हैं या फिर राह चलते आप बॉटल खरीदकर पानी पीते हैं। दोनों ही तरह के पानी आपके दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। दरअसल RO जब पानी को प्रॉसेस करता है, तो इसमें मौजूद फ्लोराइड और कई मिनरल्स को निकाल देता है। इसी तरह बॉटल के पानी में भी फ्लोराइड नहीं होता है। इसलिए अगर आप RO या बॉटल का पानी पीते हैं, तो संभव है कि आपके दांत कमजोर हो जाएं। इसका कारण यह है कि दांतों की मजबूती और रक्षा में फ्लोराइड महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि आप फ्लोराइडयुक्त मंजन का प्रयोग करके इस कमी को पूरा कर सकते हैं, लेकिन पानी द्वारा लिया गया फ्लोराइड दांतों के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

Health tips,health tips in hindi,teeth care tips,unhealthy food

बर्फ

ड्रिंक्स को ठंडा करने के लिए अक्सर ग्लास में थोड़ी बर्फ भी डाल दी जाती है। कुछ लोगों को ये बर्फ खाना भी पसंद होता है। वो दांतों से तोड़कर बर्फ खा सेते हैं। लेकिन इस तरह से बर्फ खाना आपके दांतों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसका कारण यह है कि बर्फ भी दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाती है। यही कारण है कि कुछ लोगों को बर्फ खाने के बाद दांतों की सेंसटिविटी की समस्या होती है। इसलिए बर्फ को सीधे दांतों से फोड़कर न खाएं।

पैकेटबंद फ्रूट जूस

फ्रूट जूस तो हेल्दी होते हैं इसलिए आप इन्हें कभी भी पी लेते हैं। लेकिन अगर आप पैकेटबंद फ्रूट जूस पीते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। कई बार नैचुरल फ्रूट जूस में भी एसिड की मात्रा अधिक होती है, तो दांतों को नुकसान पहुंचता है। और दूसरा कारण यह है कि पैकेटबंद फ्रूट जूस में चीनी अलग से घोली जाती है। कुछ ब्रांड्स फ्रूट जूस और स्पोर्ट्स ड्रिंक को स्वादिष्ट बनाने के लिए बहुत अधिक मात्रा में चीनी घोलते हैं, जो कि आपके दांतों के लिए नुकसानदायक है।

Health tips,health tips in hindi,teeth care tips,unhealthy food

कई तरह के फल

जी हां, आपको लग रहा होगा कि फल तो हेल्दी होते हैं, फिर इनसे क्या नुकसान हो सकता है। मगर मामला यह है कि कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनमें एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। इन फलों में मौजूद एसिड आपके दांतों की ऊपरी पर्त यानी इनेमल को डैमेज कर देता है। इसके कारण दांतों में सेंसटिविटी बढ़ जाती है और दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा होने पर आपके लिए कुछ भी खाना, पीना मुश्किल हो सकता है। सबसे ज्यादा एसिडिक फल हैं- नींबू, संतरा, इमली, कच्चा आम आदि। इन फलों की थोड़ी मात्रा या इनके रस को कंसंट्रेट करके पीने में कोई नुकसान नहीं है। लेकिन सीधे खाने और अधिक खाने पर दांतों की समस्याएं हो सकती हैं।

पॉपकॉर्न

पॉपकॉर्न का नाम पढ़कर भी आपको हैरानी होगी। लेकिन ये सच है कि अगर आप ज्यादा पॉपकॉर्न खाते हैं, तो आपके दांत खराब हो सकते हैं। दरअसल पॉपकॉर्न एक ऐसा फूड है, जिसे खाने पर ये आपके दांतों के बीच के हिस्से में फंस जाता है और जल्दी निकलता नहीं है। ऐसे में अगर लंबे समय तक छोटा सा टुकड़ा भी फंसा रहे तो उसमें बैक्टीरिया पनपने और दांतों में सड़न की शुरुआत होने का खतरा रहता है। इसलिए ज्यादा पॉपकॉर्न खाने की आदत दांतों के फैलने, टेढ़े -मेढ़े होने, दांतों की सड़न और कमजोरी का कारण बन सकती है। अगर आप पॉपकॉर्न खाते भी हैं, तो इसके बाद कुल्ला कर लें, ब्रश कर लें और फ्लॉस कर लें, ताकि दांतों के बीच जमा कण बाहर निकल जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी