न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके दिल की सेहत को अच्छी बनाए रखेंगे ये 4 तेल, करें अपने आहार में शामिल

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तेल की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके दिल की सेहत का अच्छे से ख्याल रखते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Feb 2020 4:47:46

आपके दिल की सेहत को अच्छी बनाए रखेंगे ये 4 तेल, करें अपने आहार में शामिल

स्वस्थ ह्रदय की चाहत और जरूरत सभी को होती हैं क्योंकि ह्रदय के स्वास्थ्य में आया अवरोध आपके पूरे शरीर को असंतुलित कर देता हैं। इसके लिए जरूरी हैं कि एक्सरसाइज के साथ अपने खानपान पर भी अच्छे से ध्यान दिया जाए। खासतौर से आपको अपने कुंकिग ऑयल पर ध्यान देने की जरूरत हैं जो कि आपक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तेल की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके दिल की सेहत का अच्छे से ख्याल रखते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,healthy heart,healthy oil,oil for healthy heart

जैतून का तेल

जैतून का तेल हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक पाया जाता है। इसलिए यह दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है। जबकि जैतून के तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा कम पायी जाती है , जो हृदय के लिए अच्छा नहीं है।

तिल का तेल

तिल के तेल के कई फायदे होते हैं। तिल का तेल खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है। तिल के तेल में भी पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होते हैं , जो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ऐसे ही जब भी आप तिल के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करेंगी तो इससे आपका हृदय स्वस्थ रहेगा। इसलिए अन्य तेल के बजाय तिल के तेल का इस्तेमाल करें।

Health tips,health tips in hindi,healthy heart,healthy oil,oil for healthy heart

एवोकाडो तेल

अगर आप एवोकाडो तेल इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आप स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे से वंचित हैं। एवोकाडो तेल अपरिष्कृत तेल है। क्योंकि यह अपरिष्कृत तेल है इसलिए इसमें सारे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। इस तेल में विटामिन ई, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसी कारण यह हृदय के लिए एक उत्तम तेल माना जाता है।

अलसी का तेल

अलसी का तेल में सब्जी बनाने के बजाय आप इसका इस्तेमाल सलाद और स्मूदी में कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सब्जी बनाने के लिए अलसी के तेल का स्मोकिंग प्वाइंट कम होता है। शायद ही सलाद और स्मूदी में आपको इस तेल का स्वाद पंसद आए। लेकिन जब बात दिल की है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। अलसी के तेल में अल्फा-लिनोलिक एसिड होता है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक हिस्सा है। अलसी के तेल का सेवन करने से आप इंफ्लेमेशन जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। यह हृदय से संबधित बीमारियों को कम करने में बेहद सहायक है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका