Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या गर्दन का दर्द नहीं करने दे रहा आपको काम, ये 3 योगासन दिलाएंगे राहत

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही योगासन लेकर आए हैं जो आपको गर्दन दर्द में राहत दिलाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 4:00:04

क्या गर्दन का दर्द नहीं करने दे रहा आपको काम, ये 3 योगासन दिलाएंगे राहत

लॉकडाउन के बाद से ही अधिकतर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और अपने ऑफिस का काम करने के लिए घंटों लैपटॉप और कंप्यूटर पर बिता रहे हैं। ऐसे में बैठने की सही व्यवस्था ना होने पर गर्दन की मांसपेशियों पर असर पड़ता हैं और गर्दन में दर्द की समस्या खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में आपको जरूरत है योगासन की जो मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करें। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही योगासन लेकर आए हैं जो आपको गर्दन दर्द में राहत दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में।
Health tips,health tips in hindi,yogasana,neck pain remedies त्रिकोण आसन (Trikonasana)

इस आसन के सबसे पहले सीधा होकर जमीन पर खड़े हो जाएं। अब अपने पैरों को एक-दूसरे से तीन फीट की दूरी पर रखें। अब गहरी सांस लेते रहें। इसके बाद अपने दाएं हाथ को दाएं पैर के अंगूठे पर रखें और बाएं हाथ को आसमान की ओर सीधा उठाएं। ध्‍यान दें कि आपका बायां हाथ सिर के बिल्कुल ऊपर हो। अब अपने सिर को भी ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान आपके दोनों हाथ एक सीधी रेखा में होने चाहिए। कुछ देर इस स्थिति में रहें और गहरी सांस लेते छोड़ते रहें। इसके बाद इस आसन को दूसरे पैर की ओर दोहराएं। Health tips,health tips in hindi,yogasana,neck pain remedies शव आसन (Shavasana)

यह सबसे आसान आसन माना जाता है। इसमें शरीर को जमीन पर स्थिर अवस्था में रखना है। इसे करने के लिए सबसे पहले ज़मीन पर सीधे लेट जाएं। अब अपने हाथों को शरीर के दोनों ओर रख लें और पैरों को थोड़ा-सा खोल दें। इसके बाद अपने हाथों को शरीर के दोनों ओर रख कर हथेलियों को आकाश की तरफ खोल दें। मांसपेशियों के साथ खुद को आराम देने के लिए शरीर को इस स्थिति में करीब 5 मिनट तक रहने दें। Health tips,health tips in hindi,yogasana,neck pain remedies बालासन (Balasana)

यह आसन गर्दन के दर्द से मुक्ति दिलाने के साथ ही कमर की मांसपेशियों को आराम देता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपनी एड़ियों पर बैठ जाएं। इसके बाद आगे की ओर झुके और माथे को जमीन पर लगाएं। अब अपने हाथों को शरीर के दोनों ओर से आगे की ओर बढ़ाते हुए जमीन पर रखें। ध्‍यान रखें कि आपकी हथेली आकाश की ओर रखें। इसके बाद धीरे से छाती से जांघो पर दबाव डालें। इस स्थिति में कुछ क्षण रहें फिर धीरे से उठकर एड़ी पर बैठ जाएं और अपनी रीढ़ की हड्डी को धीरे धीरे सीधा करें। अब आराम करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology