न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

14 नहीं, इतने दिनों तक शरीर में रह सकता है कोरोना वायरस

कोरोना वायरस के संक्रमण और उसके इलाज की प्रक्रिया में लगने वाले समय को लेकर तरह-तरह की बातें अभी तक सामने आ रही थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jul 2020 12:42:21

14 नहीं, इतने दिनों तक शरीर में रह सकता है कोरोना वायरस

दुनियाभर में कोरोना वावायरस से अब तक 1 करोड़ 8 लाख 10 हजार 316 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 60 लाख 33 हजार 008 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 19 हजार 083 की मौत हो गई है। उधर, अमेरिका में 24 घंटे में संक्रमण के 48 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। संक्रमितों की संख्या 26 लाख हो चुकी है। वहीं, बाजील में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 14 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण और उसके इलाज की प्रक्रिया में लगने वाले समय को लेकर तरह-तरह की बातें अभी तक सामने आ रही थीं। शुरुआत में कहा रहा था कि कोरोना वायरस का संक्रमण 14 दिनों आपके शरीर में रहता है लेकिन हाल ही में हुई एक शोध में सामने आया कि कोरोना वायरस शरीर 14 नहीं 28 दिनों तक रहता है।

coronavirus,coronavirus cycle period,covid 19,health news

लगभग 28 दिन तक रहता है वायरस

कोविड-19 से निपटने के लिए भारत के सभी राज्यों में विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है ताकि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के इलाज और उसमें लगने वाले समय के साथ-साथ विभिन्न पहलुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। ऐसे ही एक टास्क फोर्स का हिस्सा रहे सदस्य के द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई है कि कोरोना वायरस संक्रमण को अपना साइकिल पूरा करने के लिए 14 दिनों का समय बहुत कम है। उन्होंने बताया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित कुछ मरीज ऐसे भी दिखे जिनमें 14 दिनों से भी अधिक समय तक कोरोना वायरस के लक्ष्ण बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह मान लिया गया कि 14 दिनों के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुका होगा, लेकिन कोरोना वायरस को अपना साइकिल पूरा करने में लगभग 28 दिन लग सकते हैं।

COVID-19 टास्क फोर्स के सदस्य ने यह भी बताया कि 14 दिनों के बाद मरीजों के अंदर साइटोकीन स्टॉर्म (Cytokine Storm) भी देखने को मिला। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक प्रकार का इम्यून रिएक्शन होता है जो खून में कई साइटोकींस को बड़ी तेजी से छोड़ता है। यह इम्यून रिस्पांस को नॉर्मल करने के लिए प्रभावी माना जाता है। इस टास्क फोर्स के निर्देशक संजय ओक ने भी ऐसे ही सुझाव दिए हैं।

फिलहाल संक्रमण के खतरे को देखते हुए अगर इस बात को गंभीरता से देखा जाए तो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए जाने वाले मरीजों से आपको कम से कम 28 दिनों तक दूर ही रहना चाहिए। फिलहाल इस बात के अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं कि सभी मरीजों में 28 दिनों तक यह वायरस कितने दिनों तक एक्टिव रह सकता है। इसलिए डॉक्टर के द्वारा सुझाए गए टिप्स को गंभीरतापूर्वक पालन करते रहना चाहिए।

भारत में इतने संक्रमित

आपको बता दे, भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।देश में कोरोना मरीजों की संख्या 6 लाख 5 हजार 220 हो गई है। बुधवार को 19 हजार 428 नए मरीज सामने आए। वहीं,12 हजार 57 मरीज स्वस्थ हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 19 हजार 148 केस सामने आए और 434 लोगों की मौत हो गई। उधर, देश में अब तक 6 लाख 4 हजार 641 केस हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 26 हजार 947 एक्टिव केस हैं। वहीं, 3 लाख 59 हजार 860 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक इस बीमारी से 17 हजार 834 लोग दम तोड़ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स