Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फेफड़ों के साथ दिल को भी नुकसान पहुंचा रहा कोरोना, ना करें इन लक्षणों को अनदेखा करने की गलती

आज इस कड़ी में हम आपको हृदय रोगों से जुड़े कुछ ऐसे संकेतो की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें अनदेखा करने की गलती भारी पड़ सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Jan 2021 2:18:06

फेफड़ों के साथ दिल को भी नुकसान पहुंचा रहा कोरोना, ना करें इन लक्षणों को अनदेखा करने की गलती

पूरे देशभर में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही हैं जो कि संतुष्टि देने वाली खबर हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि वैक्सीन आते ही कोरोना खत्म हो जाएगा। इसका खतरा अभी भी बना हुआ हैं जो कि फेफड़ों के साथ ही दिल को भी नुकसान पहुंचा रहा हैं। लगातार हो रही रिसर्च में सामने आ रहा हैं कि कोरोना से ठीक हुए लोगों में दिल से जुड़ी समस्याएं पनपने लगी हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते लक्षणों को जान अपने दिल की सेहत को खराब होने से बचाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको हृदय रोगों से जुड़े कुछ ऐसे संकेतो की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें अनदेखा करने की गलती भारी पड़ सकती हैं।

पसीना आना या बोलने में समस्या होना

यह सुनने में तो एक सामान्य सी समस्या है लेकिन इसे गंभीर बनने में समय नहीं लग सकता है। ऐसी स्थिती में हार्ट को पूरी तरह काम करने में काफी परेशानी होती है। लोगों में नफ्यूजन, बोलने में परेशानी और पसीना आना हार्ट फेल होने के लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं ऐसे में आप इन्हें इग्नोर न करें।
Health tips,health tips in hindi,heart disease symptoms,corona attack heart,heart care tips लगातार छाती में दर्द की समस्या

अक्सर लोग छाती के दर्द को आम समझ लेते हैं। लोगों को लगता है छाती में दर्द का कारण गैस है लेकिन यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। कोरोना से फेफड़े तो कमजोर होते ही साथ ही धीरे धीरे हार्ट भी डैमेज होने लगता है और सांस लेने में भी काफी समस्या होने लगती है। और इसके कारण हृदय की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है और इसी कारण से छाती में दर्द होना, या बीच बीच में तेज दरर्द उठने जैसी समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आपमें लगातार ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तो हार्ट अटैक का यह लक्षण हो सकता है।

थके थके महसूस करना

कईं बार हमारा शरीर एक दम से ही डाउन हो जाता है और हम थके थके महसूस करते हैं। ऐसी स्थिती में कईं बार ऐसा देखा गया है कि व्यक्ति को अधिक थकान भी महसूस होने लगती है। अगर आपको यह लक्षण दिखाई देते हैं तो आप जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें। Health tips,health tips in hindi,heart disease symptoms,corona attack heart,heart care tips धड़कन कम होना, कमजोरी महसूस करना

एक अन्य स्टडी में यह पाया गया है कि कोरोना के मरीजों की धड़कन कम होना,कमजोरी महसूस होना, खून का प्रवाह कम होने जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ताहै। इस स्थिती को POTS यानी पोस्टुरल ऑर्थोस्टैटिक टैकीकार्डिया सिंड्रोम भी कहा जाता है। शोधकर्ताओं की मानें तो यह सारे संकेत दिल की बीमारी के शुरूआती लक्षण होते हैं।

मांसपेशियों में सूजन

मांसपेशियों में दर्द होना या फिर हृदय में सूजन होने की समस्या कोरोना के लक्षणों में आम है। ऐसी स्थिती में कोरोना वायरस आपके दिल पर सीधा अटैक करता है जिसके कारण कईं बार मांसपेशियां कमजोर जाती हैं और दिल में सूजन की समस्या भी हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology