Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहतर डाइजेशन के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 5 हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट

अच्छे पाचन तंत्र के लिए जरूरी हैं अपनी दिनचर्या में हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट को शामिल किया जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 May 2020 12:51:42

बेहतर डाइजेशन के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 5 हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं और इस मौसम के दौरान डाइजेशन से जुड़ी समस्या आम बात हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि दिन का पहला आहार अर्थात ब्रेकफास्‍ट स्वस्थ और पौष्टिक हो। ब्रेकफास्‍ट पूरे दिन शरीर में ऊर्जा प्रदान करने के लिए बहुत उपयोगी होता है। ऐसे में अच्छे पाचन तंत्र के लिए जरूरी हैं अपनी दिनचर्या में हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट को शामिल किया जाए। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट के बारे में।

ओट्स और फल

आपको बस इतना करना है कि एक कटोरी दही, ओट्स, मुसली, अखरोट, बादाम, सूरजमुखी के बीज, फ्लैक्‍स सीड्स और चिया सीड लें। उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और ताजे मौसमी फलों के साथ गार्निश करें। आपका हेल्दी और फिलिंग ब्रेकफास्ट तैयार है। ओट्स एक प्रोबायोटिक है, जो आपके आंत में अच्छे बैक्टीरिया को जन्‍म देता है और आपको अधिक समय तक भरा रखता है।
Health tips,health tips in hindi,summer breakfast,healthy breakfast,good digestion food सत्तू का शरबत

सत्तू, पानी और मूल भारतीय मसालों से बना यह स्वस्थ पेय प्रोटीन और आहार फाइबर से भरा होता है जो आपको अधिक समय तक भरा रखता है। कुछ सूखे मेवों और ताज़े फलों के साथ एक गिलास रोज़ पीने का सुझाव दिया गया है।

फलों का सलाद

आप नाश्ते में फलों से भरा एक बाउल सलाद खा सकते हैं। जिसमें पपीता, ककड़ी, सेब और केला जोड़ें और अंतर महसूस करें। पपीते में मौजूद पाचन एंजाइम आपकी आंतों को बेहतर बनाता है, अल्‍सर जैसी समस्‍याओं को दूर करता है। यह आपके पेट के स्वास्थ्य में सुधार करेगा और दूसरी ओर सेब में विटामिन ए, सी, खनिज और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व अन्य पाचन मुद्दों से निपटने में मदद करेंगे। यह सुझाव दिया जाता है कि एक दिन में कम से कम एक केला खाना चाहिए, क्योंकि उच्च फाइबर सामग्री आंतों के लिए फायदेमंद है। खीरे में पाया जाने वाला एरेप्सिन नामक एंजाइम भी उचित पाचन में सहायक होता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। Health tips,health tips in hindi,summer breakfast,healthy breakfast,good digestion food शहद और नींबू का पानी

हालांकि, यह कोई बेहतर नाश्ता नहीं है, लेकिन एक प्रभावी संयोजन है जो नाश्ते से पहले खाया जा सकता है क्योंकि ये प्रतिरक्षा और पाचन में सुधार करने में भी मदद करते हैं। यह चयापचय को बढ़ावा देने और वजन को संतुलित रखते हैं। इसके लिए गुनगुने पानी के साथ खाली पेट सेवन करें।

पोहा

यह एक पौष्टिक व्यंजन है जो चावल को चपटा करके बनाया जाता है। पोहा या चिवड़े को बनाने के लिए इसे पहले पानी से धोते हैं और तुरंत पानी छान लेते हैं। इससे पोहा भुरभुरा हो जाता है। इसके बाद इसे प्याज, मूंगफली, करी पत्ते, सरसों, अनार और नमक के साथ बनाया जाता है। यह कैलोरी में कम है और लगभग वसा रहित होता है जो वजन घटाने के लिए अच्छे विकल्पों में से एक है। पोहा आयरन और फाइबर से भरा होता है, जो आपको वजन कम करने में मदद करता है। फाइबर आपको लंबे समय तक भरा रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology