न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब माउथ वॉश देगा कोरोना को मात, रिसर्च के बाद सामने आई चौकाने वाली बात

कोरोना वायरस को लेकर एक शोध में दावा किया गया है कि माउथ वॉश में वायरस को मार देने की क्षमता है। यह दावा मेडिकल साइंटिस्ट्स की एक अंतरराष्ट्रीय टीम की रिपोर्ट में किया गया हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 1:02:02

अब माउथ वॉश देगा कोरोना को मात, रिसर्च के बाद सामने आई चौकाने वाली बात

कोरोना वायरस को लेकर एक शोध में दावा किया गया है कि माउथ वॉश में वायरस को मार देने की क्षमता है। यह दावा मेडिकल साइंटिस्ट्स की एक अंतरराष्ट्रीय टीम की रिपोर्ट में किया गया हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीर के सेल्स को संक्रमित करने से पहले ही माउथ वाश वायरस को मारकर कोविड-19 (Covid-19) से बचा सकता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की फंक्शन मैगजीन में छपी स्टडी के मुताबिक, माउथ वॉश में वायरस को मारने की क्षमता है और इसको लेकर क्लिनिकल ट्रायल करना बेहद जरूरी है।

coronavirus,scientists,mouthwash,protect,covid 19,destroying,outer layer,chlorhexidine,cetylpyridinium,chloride,hydrogen peroxide,povidone-iodine,health news

ब्रिटेन के कार्डिफ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने फंक्शन में स्टडी प्रकाशित की है। रिसर्चर्स की टीम को कार्डिफ यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट्स के साथ-साथ नॉटिंघम, कोलोराडो, ओटावा, बर्सिलोना सहित अन्य यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट का भी समर्थन मिला था। हालांकि, रिसर्चर्स ने ये नहीं कहा है कि फिलहाल बाजार में मौजूद माउथ वॉश कोरोना से बचा सकता है। लेकिन इसको लेकर आगे रिसर्च करना फायदेमंद हो सकता है। रिसर्चर्स का कहना है कि दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले माउथ वाश में क्लोरहेक्सिडाइन (Chlorhexidine), सिटाइलपाइरिडीनियम (Cetylpyridinium),क्लोराइड (Chloride), हाइड्रोजन पेरॉक्साइड (Hydrogen Peroxide) और पोविडन-आयोडीन (Povidone-Iodine) जैसे केमिकल होते हैं। रिसर्च के मुताबिक, इन केमिकल में संक्रमण रोकने की क्षमता होती है।

रिसर्च स्टडी में कहा गया है कि माउथ वॉश कोरोना वायरस के बाहरी आवरण को खत्म कर सकता है। टेस्ट ट्यूब में किए गए प्रयोग में पाया गया कि कुछ माउथ वाश में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो Enveloped Viruses के बाहरी आवरण को खत्म कर देते हैं। असल में कोरोना वायरस 'Enveloped Viruses' के क्लास के होते हैं। इसका मतलब हुआ कि यह एक फैटी लेयर से ढका होता है। यह लेयर कुछ खास प्रकार के केमिकल से खत्म हो जाता है।

coronavirus,scientists,mouthwash,protect,covid 19,destroying,outer layer,chlorhexidine,cetylpyridinium,chloride,hydrogen peroxide,povidone-iodine,health news

हालाकि, डेंटल एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस रिपोर्ट का मतलब यह बिलकुल नहीं है कि लोग बड़ी मात्रा में कोरोना वायरस से बचाव के लिए माउथवॉश खरीदने लगें। लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि सिर्फ माउथवॉश के इस्तेमाल से कोरोना ठीक हो जाएगा या वायरस फैलेगा नहीं। हालांकि, इसमें कोई दोराय नहीं है कि लोगों को हमेशा और खासकर इस वक्त अपने मुंह की सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

आपको बता दे, WHO ने इससे पहले माउथ वॉश को लेकर अलग राय दी थी। WHO ने कहा था कि फिलहाल कोई सबूत मौजूद नहीं हैं कि माउथ वॉश आपको कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका