न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना लक्षण वाले लोगों से फैल रहा 10% कोरोना वायरस, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अब तक दुनियाभर में इसके 3,41,700 मामले सामने आ चुके हैं और मौत का आंकड़ा 14,700 से ज्यादा पहुंच चुका है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 23 Mar 2020 4:40:36

बिना लक्षण वाले लोगों से फैल रहा 10% कोरोना वायरस, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

कोरोना वायरस जैसे संक्रामक और भयानक रोग ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया हैं। पिछले साल चीन में इसकी शुरुआत हुई थी जिसने दुनिया के 190 से ज्यादा देशों में अपना असर दिखाया है। अब तक दुनियाभर में इसके 3,41,700 मामले सामने आ चुके हैं और मौत का आंकड़ा 14,700 से ज्यादा पहुंच चुका है। भारत में अब तक इस वायरस के कारण 8 लोगों की मौत हो चुकी है। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने से ये वायरस हवा में फैलता है, जिससे अगर पास में ही खड़ा कोई व्यक्ति सांस लेता है, तो ये वायरस उसके शरीर में प्रवेश कर जाता है। इसके अलावा किसी भी सतह पर इस वायरस की संक्रामकता 2 घंटे से लेकर 9 दिन तक एक्टिव रह सकती है।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,coronavirus study

हाल में ही Emerging Infectious Diseases नामक जर्नल में छपी एक अन्य स्टडी के मुताबिक ये वायरस औसतन 4 दिन में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल जाता है, जिस तरह से फ्लू फैलता है, जबकि इबोला को एक व्यक्ति से दूसरे में फैलने में कम से कम सप्ताह भर का समय लगता है।वहीं ये स्टडी इस वायरस के बारे में एक और हैरानी वाली बात सामने लाती है। शोधकर्ताओं ने 10% मामले ऐसे पाए हैं, जिनमें कोरोना वायरस ऐसे लोगों से फैला है, जिनमें कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दिए। इसका अर्थ यह है कि संभव है कि कोरोना वायरस होने के बाद भी कुछ लोगों में इसके लक्षण शुरुआती कुछ दिनों में स्पष्ट दिखाई न दें। इसके बावजूद उनके द्वारा कोरोना वायरस दूसरे लोगों में फैल सकता है।

इस अध्ययन के लेखक और UT Austin में बायोलॉजी इंटरग्रेटिव के प्रोफेसर लॉरेन एंसेल मेयर्स के अनुसार, "इस अध्ययन से मिले सुबूत ये बताते हैं कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बहुत बड़े स्तर के कंट्रोल की जरूरत है, जिसमें आइसोलेशन, क्वारंटाइन, स्कूलों और परिवहन सेवाओं का बंद होना और भीड़-भाड़ को रोकना मुख्य रूप से शामिल है। चूंकि बिना लक्षणों के यह वायरस फैल सकता है इसलिए इसके फैलाव को रोकना एक बड़ी चुनौती है।" इस अध्ययन को हांगकांग, युनाइटेड स्टेट्स, चीन और फ्रांस के वैज्ञानिकों ने मिलकर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर