न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टडी: रेस्टोरेंट-कैफे में खाना अभी भी जोखिम भरा, कोरोना फैलने का सबसे ज्यादा खतरा

रेस्टोरेंट-कैफे भी अपने कस्टमर्स की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहे है लेकिन अभी भी चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 9:22:26

स्टडी: रेस्टोरेंट-कैफे में खाना अभी भी जोखिम भरा, कोरोना फैलने का सबसे ज्यादा खतरा

कोरोना वायरस (Coronavirus) के डर से लोगों ने बाहर खाना तकरीबन बंद कर दिया था लेकिन जैसे-जैसे कोरोना के आंकड़ों में कमी आने लगी लोग फिर से घूमने-फिरने और खाना खाने के लिए बाहर रेस्टोरेंट-कैफे में जाने लगे है। रेस्टोरेंट-कैफे भी अपने कस्टमर्स की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहे है लेकिन अभी भी चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

study,coronavirus,restaurant cafes,food,corona outbreak,risky,health news

दरअसल, लोगों में चिंता है कि अगर रेस्टोरेंट-कैफे में उनके पास के टेबल पर बैठा कोई व्यक्ति संक्रमित हुआ तो कैसे पता चलेगा या फिर आप जहां खाना खा रहे है या जिस कटलरी का रेस्टोरेंट-कैफे इस्तेमाल कर रहे है वो पूरी तरह सैनिटाइज है या फिर आपने जो खाना ऑर्डर किया वो पूरी तरह सुरक्षित है। इस तरह के सवाल मन में उठने लगते है।

study,coronavirus,restaurant cafes,food,corona outbreak,risky,health news

बाहर का खाना अभी भी एक जोखिम भरा

ऐसे में एक स्टडी में पाया गया है कि ग्रॉसरी शॉपिंग और हवाई यात्रा की तुलना में किसी सार्वजनिक स्थान या रेस्टोरेंट में भोजन करना ज्यादा खतरनाक हो सकता है। मास्क, सैनिटाइजर, हाइजीन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के बावजूद बाहर खाना सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। जिन जगहों पर फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं वहां इनडोर और आउटडोर डाइनिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है। हाल ही में हुई CDC की स्टडी में यह पाया गया है कि COVID-19 के कई मरीज इंफेक्शन पता चलने से पहले या तो बाहर खाना खा चुके थे या रेस्टोरेंट गए थे। इसका मतलब ये है कि बाहर का खाना अभी भी एक जोखिम भरा काम है।

study,coronavirus,restaurant cafes,food,corona outbreak,risky,health news

दरअसल, ट्रैवलिंग या शॉपिंग में लोगों को मास्क उतारने की जरूरत नहीं पड़ती है जबकि खाना खाने के समय मास्क उतारना पड़ता है और ये किसी ट्रांसमिशन का बड़ा खतरा हो सकता है। मास्क न पहनने का मतलब है कि आप आसपास के लोगों की ड्रॉपलेट से संक्रमित हो सकते हैं।

भले ही रेस्टोरेंट में वेटर्स मास्क से अच्छी तरह चेहरा ढक रहे हों और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखकर खाना बना या परोस रहे हों लेकिन रेस्टोरेंट में आपसे 6 फीट की दूरी पर बैठे लोगों से भी आपको उतना ही खतरा है। स्टडीज में पाया गया कि एरोसोल ट्रांसमिशन से इंफेक्शन के मामले तेजी से बढ़ते हैं। इसके अलावा सतह पर मौजूद वायरस भी आपके शरीर में आसानी आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसके अलावा आप जिस रेस्टोरेंट में जा रहे हैं वहां बैठने की क्षमता कितनी है क्योंकि जितने ज्यादा लोग वहां होंगे, ट्रांसमिशन और इंफेक्शन का खतरा उतना ही ज्यादा होगा। एक और चिंता का कारण वहां का खराब वेंटिलेशन हो सकता है। कैफे या होटल जैसी बंद जगहों पर भीड़ हो जाने से वायरस तेजी से फैल सकता है।

study,coronavirus,restaurant cafes,food,corona outbreak,risky,health news

एसिम्टोमैटिक बेहद खतरनाक

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगभग 50-60% कोरोना वायरस के मरीज एसिम्टोमैटिक हैं यानी वे लोग जिनमे कोरोना के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे है और बाहर से बिलकुल फिट है। ऐसे लोग भी वायरस फैलाने का काम कर सकते हैं। यहां तक कि बिना मास्क के जोर-जोर से बात करने से भी वायरस फैल सकता है।

study,coronavirus,restaurant cafes,food,corona outbreak,risky,health news

इसके अलावा, लक्षण दिखने से 2-3 पहले तक यानी प्री-सिम्टमैटिक व्यक्ति भी कोरोना फैला सकता है। इसलिए आप जब भी बाहर जाएं ये मान कर चलें कि आपके आसपास का कोई भी व्यक्ति प्री-सिम्टमैटिक हो सकता है।

रेस्टोरेंट के वॉशरूम से एरोसोल ट्रांसमिशन का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए अगर आप बाहर खाने जा रहे हैं तो हाइजीन का पूरा ख्याल रखें और वहां का वॉशरूम का इस्तेमाल बिलकुल भी न करें और ऐसी जगह जाए जहां पर भीड़ कम हो और अपने हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइज करते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग