न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी से होने वाली थकान को दूर करने के कुछ साधारण लेकिन कारगर उपाय

आयुर्वेद चिकित्सकों का कहना है कि घरेलू नुस्खे अपनाकर शरीर की थकान दूर की जा सकती है।

Posts by : Hema | Updated on: Thu, 24 May 2018 12:37:12

गर्मी से होने वाली थकान को दूर करने के कुछ साधारण लेकिन कारगर उपाय

तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी में हमारे शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है, इसलिए जितना हो सके गर्मी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। आज की भागदौड़ की जिंदगी में थकान आम समस्या बन गई है। इसकी कई वजहें हैं। आमतौर पर समय पर खाना नहीं खाने, कुपोषण, बाजार की चीजें खाने से थकान जल्दी और बार-बार महसूस होती है। आयुर्वेद चिकित्सकों का कहना है कि घरेलू नुस्खे अपनाकर शरीर की थकान दूर की जा सकती है।

अनार के फायदे:- इसे खाने से शरीर में शक्ति और विशेष प्रकार की ऊर्जा मिलती है। इसके पेड़ों की पत्तियों व छाल का उपयोग भी औषधि के रूप में किया जाता है।

नमक के फायदे:- मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के लिए ठंडे पानी में थोड़ा सा नमक मिला कर पूरे शरीर पर इससे मालिश करें। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

शक्तिदायक केला:-
शक्ति बढ़ाने वाला फल है। केला खाने से ऊर्जा मिलती है। हर दिन केले खाएं और संभव हो तो केला खाने के बाद दूध भी पीएं।

गुणकारी आंवला:- आंवला में विटामिन सी होता है। प्रतिदिन आंवले का मुरब्बा खाने से कमजोरी दूर होती है। आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इसके बाद प्रतिदिन रात को सोने से पहले करीब एक चम्मच इस चूर्ण का सेवन करें। इसके बाद थोड़ा सा पानी पीएं।

लहसुन के फायदे:- इसमें एलियम नामक एंटीबायोटिक होता है। कमजोरी की समस्या में रोजाना लहसुन की दो कलियां रात को सोने से पहले निगल कर थोड़ा पानी पीना चाहिए।

गर्मी से होने वाली थकान को दूर करने के कुछ साधारण लेकिन कारगर उपाय

गर्मी से बचने के घरेलू उपाय

-सादा पानी आपकी त्वचा को तरोताजा रखता है। आप अगर बहुत थकान महसूस कर रहे हैं तो पानी के छीटों से आप फ्रेश महसूस करेंगे।

-एक बोतल में आप परफ्इत्र की थोड़ी सी बूँदों के साथ ज्यादा मात्रा पानी मिला लें। स्प्रे बोतल की तरह इसका इस्तेमाल करें, इससे आप रिफ्रेश महसूस करेंगे।

-खीरे के जूस को आप चेहरे पर लगाएं, यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजऱ की तरह काम करता है। इससे चेहरे पर ठंडक महसूस होगी और आप सनबर्न की समस्या से बचे रहेंगे।

-पिसी हुई चंदन, तुलसी और गुलाब आदि नेचुरल चीजें लगाने से गर्मी में राहत मिलती है। धूप से आने के कुछ घंटों बाद मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से आपकी त्वचा को ठंडक महसूस होगी

-घमौरियां हो जाने पर नीम और तुलसी का पेस्ट लगाना फायदेमंद होता है। गुलाब की पत्तियों को पानी में भिगोकर उस पानी से चेहरा धोने पर गर्मी के मौसम में त्वचा मुलायम बनी रहती है।

-चेहरे पर पीसी हुई चंदन और खीरे के जूस के साथ दो-तीन बूंद ग्लिसरीन की बूंदें और गुलाब जल मिलाकर उसका लेप लगाने पर भी राहत मिलती है।

गर्मी से होने वाली थकान को दूर करने के कुछ साधारण लेकिन कारगर उपाय

खाने-पीने का ध्यान रखें

गर्मी के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पेट की खराबी और अधिक तैलीय व मसालेदार खाद्य-पदार्थों का सेवन करने से पाचन-क्रिया प्रभावित होती है। इससे अनेक बीमारियां हो सकती हैं।

- गर्मी में अधिक शुष्कता के कारण शरीर में जल की मात्रा कम हो जाती है। इसकी पूर्ति के लिए बार-बार जल और जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

- धनिए को पानी में भिगो लें फिर उसे अच्छी तरह मसल लें और छानकर उसमें थोड़ी सी शकर मिला लें। इसे पीने से गर्मियों में राहत मिलती है।

- इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़ से छान लें। इस पानी में शक्कर मिलाकर पीने से गर्मी में राहत मिलती है।

- जहां तक हो सके गर्मियों में विटामिन ए युक्त फल जैसे ब्लैक ग्रेप्स, हरे पत्ते वाली वेजिटेबल्स, विटामिन सी से युक्त रसीले फल जैसे आम, खट्टे फ्फल और नींबू पानी लेने चाहिए।

- इस मौसम में दही मौसमी ताजे फल जैसे संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरी, ग्रेप का जूस ज्यादा से ज्यादा पीये। ये हेल्दी होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से ठंडा रखने में सहायक होते हैं।

- बेल का शरबत गर्मी के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। गर्मी में मोटापा घटाने में भी यह सहायक होता है।

- नारियल में प्रचूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते है। गर्मी में इसका सेवन सबसे अच्छा होता है।

- नीबू की शिकंजी गर्मी के लिए बहुत अच्छा पेय है। इसे घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है।

- पुदीने में प्राकृतिक रूप से पिपरमिंट पाया जाता है, इसलिए गर्मी में यह बहुत उपयोगी होता है। लू, बुखार, शरीर में जलन और गैस की तकलीफ को दूर करता है।

- किसी भी तरह की अपच, अजीर्णता, पित्त की अधिकता, पेट दर्द, गैस में जलजीरा लाभकारी होता है।

- पूरे उत्तर भारत में गर्मी के मौसम में ठंडाई का उपयोग खूब होता है।

- गर्मी के मौसम में जीरा-नमक डालकर छांछ पीना भी फायदेमंद होता है।

आलेख द्वारा दी गई जानकारियों पर हम यह पूर्ण रूप से दावा तो नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी