न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाखून चबाने से होने वाले नुकसान

जाने नाखूनों को चबाने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Sep 2017 4:32:33

नाखून चबाने से होने वाले नुकसान

नाखून चबाने की आदत एक सबसे गंदी आदत मानी जाती है। नाखून चबाने की आदत आम तौर पर बचपन में शुरू होती है और बढे होने तक रह सकती है। यह बुरी आदत बच्चों में सबसे आम होती है लेकिन बड़ों को भी अपने नाखून चबाते हुए अक्सर देखा जा सकता है। यह ज्यादातर लोगों में तनाव के कारण देखने को मिलती है। इस गंदी आदत की वजह से हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं, इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में। तो जितना जल्दी हो सके इस आदत को छोड़ दें।

# आपके नाखूनों में बैक्टीरिया रहते हैं जिसे आप हर वक्त अपने दांतों तले दबा कर रखते हैं। शोधों के अनुसार, नाखून उंगलियों से दोगुने गंदे होते हैं इसलिए इनमें बैक्टीरिया की आशंका भी अधिक होती है। ऐसे में नाखून चबाते वक्त ये मुंह के रास्ते शरीर में प्रवेश करते हैं और संक्रमण हो जाता है।

# जब आप अपने नाखनो को दातों से काटते हैं, तो हानिकारक जीवाणु आपके नाखूनों से आपके मुंह में जाते हैं और फिर आपके पेट में जाते हैं। जिसके कारण इन रोगाणुओं से जठरांत्र संबंधी संक्रमण हो सकते हैं जो दस्त और पेट में दर्द जैसी समस्या पैदा करते हैं।

nail biting,how to stop biting nails,Health tips

# नाखूनों से निकलने वाली गंदगी दांतों को समय के साथ-साथ कमजोर करने लगती है। बहुत अधिक मात्रा में नाखून चबाने वाले लोगों में मुंह बंद करने पर ऊपरी और निचले दांतों को एक साथ आने पर समस्या होती है। अगर आप अक्सर अपने नाखूनों को चबाते है तो दांतों के अपने मूल स्थान से शिफ्ट होकर बाहर आने और कमजोर होने की भी बहुत अधिक आंशका रहती है।

# इस नाखून चबाने की लत के शिकार लोग डर्मेटोफिजिया (dermatophagia) नामक बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं।

# नाखून चबाना नाखूनों के नीचे की त्वचा, क्यूटिकल्स और नाख़ून के आस-पास की त्वचा को गंभीर क्षति पहुंचाता है।

# नाखून को चबाने से नाखूनों का बढ़ना भी रुक जाता है और नाखून छोटे रह जाते हैं।

# एक अध्ययन के मुताबिक जो लोग लंबे समय से नाखून चबाते हैं उन लोगों में अन्य लोगों की तुलना में जीवन स्तर अच्छा नहीं होता है। इसके अलावा अन्य कारक जैसे नाखून चबाने की प्रतिरोध की वजह तनाव का भी जीवन की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज