न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आप कोल्ड्रिंक को पीते है या कोल्ड्रिंक आपको... जाने

लोग आजकल सॉफ्ट ड्रिंक्स को पानी तरह पीने लगे हैं। सॉफ्ट ड्रिंक का कारोबार पिछले 50 सालों में बहुत ज्यादा हो गया है और आगे आगे बढ़ता ही जा रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Nov 2017 12:42:25

आप कोल्ड्रिंक को पीते है या कोल्ड्रिंक आपको... जाने

लोग आजकल सॉफ्ट ड्रिंक्स को पानी तरह पीने लगे हैं। सॉफ्ट ड्रिंक का कारोबार पिछले 50 सालों में बहुत ज्यादा हो गया है और आगे आगे बढ़ता ही जा रहा है। वैसे तो कोल्ड ड्रिंक को लेकर लोगों की सोच यहीं है कि इसमें बस बहुत सारी शक्कर और एसिड मिला होता है लेकिन उन्हें यह नहीं इसमें सोडियम बेंजोएट और पारा भी मिक्स किया जाता है, जिसके कारण रोजाना इसका इस्तेमाल करने से शरीर कई तरह की बीमारियों से घिर सकता है। खासकर बच्चे, कोल्ड्रिंक के ज्यादा शौकीन होते हैं। हम कोल्ड ड्रिंक को पीते तो बड़े ही मजे से है लेकिन क्या आपको पता है कि कोल्ड ड्रिंक पीने से कई नुकसान भी होते है, तो आइये अब हम आपको बताते है कोल्ड ड्रिंक से होने वाले नुकसान के बारे में।

* हड्डियां कमजोर होना :


लगभग सभी कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बन डाइऑक्साइड और फास्फोरिक अम्ल/एसिड होता है जो हड्डियों और दांतों को कमजोर करता है। साथ ही इनमे मिला कैफीन भी हमारी हड्डियों के कैल्शियम को सोख लेता है। इससे टूथ इनेमल कमजोर होता है और दांत सड़ना शुरू हो जाते है।

* मोटापा बढ़ाये :

बिना किसी पोषक तत्वों के होने की वजह से अगर आप इसका सेवन लगातार करते हैं तो यह आपका वजन बढ़ा देगा। लेकिन यह वजन आपको किसी मसल पर काम के लिए नहीं है यह बस आपको मोटापा देने के लिए है।

* दांतों को नुकसान :

एक ताजा शोध में खुलासा हुआ है कि सॉफ्ट ड्रिंक और यहां तक कि डाइट सोडा आप के दांतों का इस हद तक सत्यानाश कर देते हैं, जितना दुनिया के दो बदनाम नशे (ड्रग्स और मेथाएमफिलेमाइन) मिलकर नहीं करते।

cold drink,side effects,Health tips,Health,healthy living

* डायबिटीज :

जिन लोगो को डायबिटीज की शिकायत है उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक्स से दुरी बनाकर रखनी चाहिए। इनमे मिली ज्यादा मिठास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। फिर चाहे वह डाइट कोल्ड ड्रिंक ही क्यों न हो। क्योकि इसमें एस्पाटर्म नमक केमिकल होता है जो ब्लड शुगर को बढाता है।

* फैटी लीवर की बीमारी :

कोल्ड ड्रिंक से बॉडी में एसिड बढ़ जाता है। इसमें शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो न सिर्फ फैट को बढ़ाती है, बल्कि दूसरे नुकसान भी पहुंचाती है। एक कैन कोल्ड ड्रिंक 400 कैलोरी इंक्रीज करती है। यह बैड कै लोरी होती है, जो बॉडी के लिए बेहद नुकसानदायक होती है। नियमित रूप से कोल्ड ड्रिंक पीने से फैटी लिवर नाम की बीमारी बढऩे लगती है।

* तनाव :

हाल ही में हुए कई शोधो के मुताबिक जो लोग रोजाना सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते है उनमे ड्रिंक्स में मिले केमिकल की वजह से तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं देखने को मिलती है।

* आक्रमकता :

एक शोध के मुताबिक जो लोग हफ्ते में 14 कैन या बोतल कोल्ड ड्रिंक पीते है उनमे दुसरे लोगो के मुकाबले गुस्से और आक्रमकता की संभावना दुगनी हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?