न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं की सेक्स लाइफ पर भी असर डालती हैं गर्भनिरोधक गोलियां, जानें यह जरूरी जानकारी

गर्भनिरोधक गोलियों का नियमित सेवन महिलाओं को अनजाने में कई बीमारियों का शिकार बना रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 4:05:53

महिलाओं की सेक्स लाइफ पर भी असर डालती हैं गर्भनिरोधक गोलियां, जानें यह जरूरी जानकारी

आपने गर्भनिरोधक गोलियों (Contraceptive Pills) के बारे में तो सुना ही होगा जो कि महिलाओं द्वारा अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए काम में ली जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दवाइयां आपकी सेहत पर भी नकारात्मक असर डालती हैं एवं प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजेन हरमों को भी प्रभावित करती हैं। गर्भनिरोधक गोलियों का नियमित सेवन महिलाओं को अनजाने में कई बीमारियों का शिकार बना रहा हैं। आइये जानते हैं गर्भनिरोधक गोलियों के कुछ ऐसे साइड इफेक्ट्स के बारे में।

वजाइनल डिस्चार्ज

अगर महिला के प्राइवेट पार्ट से गाढ़ा और सफेद रंग का डिस्चार्ज हो तो यह नॉर्मल और हेल्दी डिस्चार्ज होता है लेकिन अगर साथ में खुचली, जलन या इरिटेशन हो तो फिर डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि यह यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है। डॉक्टरों की मानें तो कई बार ऐसा गर्भनिरोधक गोलियों के ज्यादा सेवन से भी होता है। वहीं अगर डिस्चार्ज का रंग पीला हो तो संभल जाएं क्योंकि यह बैक्टीरियल या फिर सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन की निशानी हो सकता है।

Health tips,health tips in hindi,contraceptive pills,contraceptive pills side effects,womens health

सिर दर्द और तनाव

गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से महिलाओं को सिर दर्द और माइग्रेन की शिकायत हो सकती है। वहीं कई महिलाएं इसके चलते तनाव का भी शिकार हो जाती है। अगर आपको भी ये गोलियां खाकर माइग्रेन की समस्या होती है, तो एक बार इस दवाई की डोज कम करके देखें। हो सकता है आपको दर्द में आराम मिल जाए। याद रखें, दवाई की डोज अपने डॉक्टर के परामर्श के बाद ही कम या बंद करें। अपने मन से दवाई की डोज कम-ज्यादा करने से आप परेशानी में फंस सकते हैं।

वजन बढ़ना

गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन लंबे समय तक करने से महिलाएं मोटापे का शिकार हो सकती हैं। कई बार गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इन गोलियों के चलते शरीर के अलग-अलग भाग में फ्लूइड रिटेंशन बढ़ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं तो आप अपनी गर्भनिरोधक गोलियों को बदल सकती हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले अपने डॉक्टर से राय जरूर लें।

Health tips,health tips in hindi,contraceptive pills,contraceptive pills side effects,womens health

ब्रेस्ट में सूजन

कई महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने के बाद ब्रेस्ट में सूजन की शिकायत होने लगती है। वहीं कई महिलाओं का मानना है कि इसके सेवन से ब्रेस्ट का आकार भी बढ़ने लगता है। दवाई लेने के कुछ हफ्ते बाद ही अगर आपको सूजन महसूस होने लगे तो सबसे पहले अपनी डाइट में नमक की मात्रा कम कर लें। ऐसा करने से इस समस्या से निजात पाने में आपको मदद मिलेगी। इसके अलावा अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

लो सेक्स ड्राइव

कुछ स्टडी में दावें किए गए हैं कि जो महिलाएं इन गोलियों का सेवन लंबे समय तक करती हैं, उनकी सेक्स लाइफ प्रभावित होना शुरू हो जाती है। लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन लो सेक्स ड्राइव का कारण बन सकता है। अगर आप लंबी अवधि तक लो सेक्स ड्राइव अनुभव करती हैं तो तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स