न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैज्ञानिकों ने किया कोरोना वायरस के एक और लक्षण का खुलासा, कही आप तो नहीं इसके शिकार

वैज्ञानिकों का कहना है कि Skin Rashes कोरोना का एक लक्षण हो सकता है। स्टडी के दौरान पता चला कि ब्रिटेन में कोरोना संक्रमित होने वाले 9% लोगों में स्किन रैशेज देखने को मिल रहे हैं। जबकि 8% लोगों में कोरोना के अन्य लक्षण के साथ-साथ स्किन रैश भी मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 5:11:19

वैज्ञानिकों ने  किया कोरोना वायरस के एक और लक्षण का खुलासा, कही आप तो नहीं इसके शिकार

पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना ने कहर मचाया हुआ है। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 33 लाख 36 हजार 616 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 78 लाख 71 हजार 697 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 81 हजार 710 की जान गई है। स बीच कोरोना को लेकर नई नई जानकारियां सामने आ रही हैं जो लोगों में डर को और ज्यादा बढ़ा रही हैं। कोरोना के मरीजों में नए-नए लक्षणों को लेकर भी खबरें आ रही हैं। ब्रिटेन के मेडिकल साइंटिस्ट्स ने कोरोना वायरस के एक नए लक्षण की जानकारी दी है और अपील की है कि नेशनल हेल्थ सर्विस इसे कोरोना के आधिकारिक लक्षणों की सूची में शामिल करे। वैज्ञानिकों का कहना है कि Skin Rashes कोरोना का एक लक्षण हो सकता है। स्टडी के दौरान पता चला कि ब्रिटेन में कोरोना संक्रमित होने वाले 9% लोगों में स्किन रैशेज देखने को मिल रहे हैं। जबकि 8% लोगों में कोरोना के अन्य लक्षण के साथ-साथ स्किन रैश भी मिले।

वैज्ञानिकों ने कोरोना के नए लक्षण को लेकर स्टडी की थी और पाया कि हर 11 में से एक कोरोना मरीज की स्किन पर रैशेज मौजूद होते हैं। रिसर्च की प्रमुख डॉ मारियो फाल्ची कहती हैं कि कोरोना के मरीजों में कई हफ्ते तक स्किन रैश की समस्या रहती है। किंग्स कॉलेज लंदन के साइंटिस्ट्स ने 20 हजार लोगों पर स्टडी की। इनमें वे लोग शामिल थे जिनमें या तो कोरोना की पुष्टि हो चुकी थी या जो कोरोना संक्रमण को लेकर काफी अधिक संदिग्ध माने जा रहे थे। फिलहाल ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस की आधिकारिक सूची में कोरोना के सिर्फ तीन लक्षण हैं। फीवर, लगातार कफ और गंध व स्वाद पहचानने की शक्ति में कमी।

वहीं, भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर कोरोना के आम लक्षणों में फीवर, थकान और सूखा कफ की जानकारी दी गई है। इसके साथ कुछ मरीजों में सांस लेने की तकलीफ, शरीर में दर्द, नाक जमा होने, नाक बहने, गला खराब होने और डायरिया के लक्षण मिलने की बात भी कही गई है।

वहीं, WHO ने कोरोना के प्रमुख लक्षणों में फीवर, सूखा कफ और थकावट महसूस करने को शामिल किया है। अन्य लक्षणों में शरीर में दर्द, नाक जाम होने, सिर दर्द, कन्जंक्टिवाइटिस, गला खराब होने, डायरिया, गंध व स्वाद पहचानने की शक्ति में कमी, स्किन रैश, अंगुलियों के रंग बदलने को शामिल किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स