न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

16 बंदरों पर सफल रहा अमेरिका की मॉडर्ना वैक्सीन का ट्रायल, क्या हो गई यह तैयार

अमेरिका की मॉडर्ना वैक्सीन में 16 बंदरों पर ट्रायल किया गया जिसमें सफलता हासिल हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Jul 2020 8:28:30

16 बंदरों पर सफल रहा अमेरिका की मॉडर्ना वैक्सीन का ट्रायल, क्या हो गई यह तैयार

कोरोना के बढ़ते आंकड़े इसकी भयावहता को दर्शाते हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत बताई जा रही हैं। इसको लेकर सभी को वैक्सीन का इन्तजार है। ऐसे में कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खुशखबरी हाथ लगी हैं जिसके अनुसार अमेरिका की मॉडर्ना वैक्सीन में 16 बंदरों पर ट्रायल किया गया जिसमें सफलता हासिल हुई। यह वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने में सफल रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यह इंसानों पर भी कारगर साबित होगी। आइए जानते हैं बंदरों पर वैक्सीन के टेस्ट के बाद क्या हुआ और इंसानों पर यह सफल हो पाएगा या नहीं। साथ ही यह भी कि इस वैक्सीन की कीमत क्या होगी?

बंदरों पर किए गए सफल टेस्ट की रिपोर्ट न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में मंगलवार को प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन देने के बाद बंदरों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं मिला। चूंकि कोरोना वायरस इंसान के शरीर में घुसकर अपनी कॉपी बनाता रहता है। ऐसे में यह वैक्सीन बंदरों के नाक और फेफड़ों में वायरस को अपनी कॉपी बनाने से रोकने में सफल रही है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,corona vaccine,moderna vaccine

मॉडर्ना वैक्सीन से लोगों की उम्मीदें इसलिए भी बढ़ गई हैं, क्योंकि जब ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन का बंदरों पर परीक्षण हुआ था, तब उसके नतीजे इसने सफल नहीं हुए थे, जितना मॉडर्ना वैक्सीन के नतीजे सफल रहे हैं।

अमेरिका की इस वैक्सीन का नाम mRNA-1273 है, जिसे मॉडर्ना और अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज (NIAID) के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। अंतिम चरण में पहुंच चुके इस वैक्सीन का हाल ही में 30 हजार लोगों पर ट्रायल शुरू हुआ है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा ट्रायल माना जा रहा है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,corona vaccine,moderna vaccine

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन की दो खुराक देने के बाद वैज्ञानिक इस बात का बहुत नजदीक से अध्ययन करेंगे कि अपने रोजमर्रा के काम करने के दौरान कौन सा ग्रुप ज्यादा संक्रमित होता है, खासकर उन इलाकों में जहां अभी इस वायरस पर काबू नहीं पाया जा सका है और वो तेजी से फैल रहा है।

मॉडर्ना वैक्सीन की कीमत को लेकर भी एक रिपोर्ट सामने आ रही है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, यह वैक्सीन काफी महंगी मिल सकती है। लोगों को इसकी दो खुराक के लिए 3700 से 4500 रुपये तक की कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन यह कीमत अमेरिका और अन्य उच्च आय वाले देशों में ही होगी। कम आय वाले देशों के लिए इसकी कीमतों में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि कीमत को लेकर आधिकारिक तौर पर कंपनी की तरह से कोई बयान नहीं आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स