न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के इलाज की उम्‍मीदों को मिली नई मजबूती, इस दवा से हो रहा फायदा

अमेरिका में कोरोना मरीजों पर बड़े पैमाने पर एंटीवायरल ड्रग रेमडेसिवीर (Remdesivir) पर क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है और इसके नतीजे उम्‍मीद जगा रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 May 2020 12:21:48

 कोरोना के इलाज की उम्‍मीदों को मिली नई मजबूती, इस दवा से हो रहा फायदा

कोरोना से दुनिया में अब तक 54 लाख 7 हजार 378 लोग संक्रमित हैं। 22 लाख 47 हजार 930 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 44 हजार 19 हो गया है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 24 घंटे में 1 लाख 9 हजार 536 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5600 लोगों की मौत हुई है। उत्तरी और दक्षिण अमेरिका में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। वहीं, यूरोप में मरने वालों की संख्या 1 लाख 73 हजार के करीब पहुंच गई है। अमेरिका में अब तक सबसे ज्यादा 98 हजार 683 लोगों की जान गई है। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 84 लोगों की जान गई है। यहां मार्च के बाद पहली बार एक दिन में मरने वालों की संख्या 100 से कम दर्ज की गई है। देश में 24 घंटे में 1127 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 16 लाख 66 हजार 828 हो गया है। न्यूयॉर्क में अब संक्रमण और मौतों की संख्या में कमी आ रही है। यहां अब तक 3 लाख 69 हजार 656 लोग संक्रमित हैं, जबकि 29 हजार 112 की मौत हो चुकी है।

coronavirus,remdesivir,coronavirus ki dawai,coronavirus ki vaccine,america,covid 19,health news

कोरोना मरीजों पर हो रहा ट्रायल

वहीं, अमेरिका में कोरोना मरीजों पर बड़े पैमाने पर एंटीवायरल ड्रग रेमडेसिवीर (Remdesivir) पर क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है और इसके नतीजे उम्‍मीद जगा रहे है। एंटीवायरल ड्रग रेमडेसिवीर कोरोना वायरस से लड़ाई में असरदार साबित हो रही है। अमेरिका में कोरोना के जिन मरीजों को ऑक्‍सीजन थेरपी की जरूरत पड़ रही है, उनमें यह दवा रिकवरी को तेज कर रही है। इस ट्रायल को US के नैशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्‍फेक्शियस डिजीजेज (NIAID) ने फंड किया है। ट्रायल के नतीजे इतने अच्‍छे रहे कि ट्रायल चलते-चलते ही उसकी फाइंडिग्‍स को पब्लिश कर दिया गया है। बता दे, US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन (FDA) ने इसी महीने गंभीर रूप से बीमार कोरोना मरीजों पर इमर्जेंसी में रेमडेसिवीर remdesivir यूज करने की परमिशन दे दी थी।

coronavirus,remdesivir,coronavirus ki dawai,coronavirus ki vaccine,america,covid 19,health news

रिकवरी में लगने वाला समय कम हुआ

द न्‍यू इंग्‍लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (NEJM) के मुताबिक रिसर्चर्स ने ट्रायल जारी होने के बावजूद शुरुआती नतीजे जारी करने का फैसला किया। कोविड-19 मरीजों के इलाज में रेमडेसिवीर Remdesivir का 10 दिन का कोर्स प्‍लेसीबो से कहीं ज्‍यादा असरदार साबित हुआ। दोनों तरीकों से इलाज के बाद रिकवरी में लगने वाला समय Remdesivir में कम था। रिसर्चर्स के मुताबिक, उन्‍होंने यह डेटा इसलिए साझा किया ताकि ट्रायल के साथ-साथ बिना ट्रायल वाले मरीजों को भी Remdesivir से फायदा हो सके। रिसर्चर्स ने पाया कि 14 दिन के आधार पर, प्‍लेसीबो ट्रीटमेंट का मार्टलिटी रेट 11.9 पर्सेंट रहा है, जबकि remdesivir के साथ मार्टलिटी रेट 7.1% रहा। हालांकि 7.1% की दर भी बहुत ज्‍यादा है जिसे लेकर रिसर्चर्स अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। रिसर्चर्स ने कहा है कि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, "रेमडेसिवीर उन मरीजों पर इस्‍तेमाल हो सकती है जो कोविड-19 से पीड़‍ित हैं और जिन्‍हें सप्‍लीमेंटल ऑक्‍सीजन थेरपी की जरूरत है।

बता दे, रेमडेसिवीर Remdesivir को बायोफार्मा कंपनी Gilead Sciences Inc बनाती है। यह दवा पहले इबोला वायरस के लिए भी यूज हो चुकी है। इसके अलावा मिडल ईस्‍ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS) और सीवियर एक्‍यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS) पर भी Remdesivir असरदार है। MERS और SARS भी कोविड-19 की तरह कोरोना वायरस से होने वाली बीमारियां हैं।

चीनी रिसर्चर्स ने जताई थी चिंता

बता दे, द लांसेज मेडिकल जर्नल में छपी एक स्‍टडी में, चीनी रिसर्चर्स ने कहा था कि उन्‍हें इस दवा के कोई 'क्लिनिकल फायदे' नहीं मिले। NEJM की स्‍टडी में भी रेमडेसिवीर remdesivir के यूज के बावजूद हाई मार्टलिटी रेट पर चिंता जाहिर कर चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी