न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सांस संबंधी समस्या बन रही संक्रमण से ठीक होने के बाद भी परेशानी

कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Aug 2020 5:18:26

सांस संबंधी समस्या बन रही संक्रमण से ठीक होने के बाद भी परेशानी

देश-दुनिया को कोरोना ने बहुत प्रभावित किया हैं। हर दिन संक्रमण का आंकड़ा बढ़ रहा हैं। हांलाकि संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बहुत बड़ा हैं और इसमें इजाफा हो रहा हैं। लेकिन कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसा ही कुछ एक रिसर्च में सामने आया जिसके अनुसार संक्रमण से ठीक होने के बाद भी सांस संबंधी समस्या परेशान कर रही हैं।

कोरोना से ठीक होने के बाद क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील होने की संभावना है। शोधकर्ताओं ने यह खुलासा कोरोना से स्वस्थ हो चुके 2,900 से अधिक लोगों की जांच के बाद किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग पहले से ही श्वसन तंत्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, यदि वे कोरोना से संक्रमित हो जाते हैं तो उन्हें ठीक होने के बाद भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की जरूरत है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,problems after corona treatment

जर्नल ऑफ जनरल इंटरनल मेडिसिन के ताजा संस्करण में प्रकाशित यह रिपोर्ट देश के सर्वोच्च शोध संस्थान भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अध्ययन से बिलकुल उलट है। आईसीएमआर ने कहा था कि हालिया अध्ययन के बाद यह पाया गया है कि कोरोना संक्रमण के एक बार होने के बाद इसके फिर से होने का कोई सबूत नहीं मिला है।

हालांकि इस दावे के उलट न्यूयार्क के सबसे बड़े शैक्षणिक चिकित्सा संस्थान माउंट सिनाई हेल्थ सिस्टम के शोधकर्ताओं ने पाया कि सांस संबंधी परेशानियां ठीक होकर गए मरीजों में आम है और इसके चलते वह फिर से अस्पताल लौट रहे हैं। इसमें पाया गया अस्पताल से उपचार के बाद ठीक होकर लौटे 2,900 लोगों में लगभग 100 से ज्यादा रोगी यानी 3.5 फीसदी के करीब को आपातकालीन देखभाल के लिए चार से पांच दिन में वापस लौटना पड़ा। इसमें से 56 रोगियों को फिर से अस्पताल आने की जरूरत नहीं थी, जबकि बाकी को अस्पताल आना पड़ा। इतना ही नहीं कोरोना से ठीक होने के बाद यह रोगियों पर कई तरह की बीमारी के प्रति अधिक संवेदनशील हो गए थे।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,problems after corona treatment

माउंट सिनाई के गिरीश नाडकर्णी ने कहा कि जो मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए, उनकी तुलना में आने वाले मरीजों में क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और उच्च रक्तचाप था। उन्होंने कहा कि इस अध्ययन से पता चलता है कि कई मरीजों में अस्पताल में भर्ती होने का मनोवैज्ञानिक असर पड़ता है और उनकी समस्याएं धीरे-धीरे सामने आती हैं। इससे हमें कोरोना मरीजों में दीर्घकालीन प्रभावों का अध्ययन करने में मदद मिल सकती है और उसके निष्कर्षों के आधार पर मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

माउंट सिनाई की ही डॉ. अनुराधा लाला के अनुसार कई जगहों पर कोरोना कम हो गया है और फिर कई जगहों पर पुनर्जीवित हो गया है। इस तरह, हमारे लिए अस्पताल में भर्ती होने के दौरान की दुश्वारियों और जोखिम कारकों को समझना महत्वपूर्ण है। हमें रोगियों को अच्छी तरह से और अस्पताल से बाहर कैसे रखा जाए, यह समझने के लिए अपना ध्यान उनके ठीक होने के बाद की स्थितियों पर केंद्रित करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स