न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं यह बारिश ना कर दें आपको बीमार, भीगने के बाद रखें इन बातों का ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप भीग जाते हैं तो सेहतमंद रहने के लिए किन बातों पर जरूर ध्यान दें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Jun 2020 4:12:07

कहीं यह बारिश ना कर दें आपको बीमार, भीगने के बाद रखें इन बातों का ध्यान

गर्मियों के मौसम के बाद जैसे ही मानसून आता हैं तो सभी के चहरे पर मुस्कान आने लगती हैं कि अब गर्मियों से छुटकारा मिलेगा। इसके चलते कई लोगों बारिश में नहाना भी पसंद करते हैं। लेकिन जरा संभलकर, इस कोरोना काल में अपनी सेहत का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी हैं ताकि बीमार ना पड़ें। ऐसे में जरूरी है कि बारिश के पानी से खुद को अधिक से अधिक बचाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप भीग जाते हैं तो सेहतमंद रहने के लिए किन बातों पर जरूर ध्यान दें।

बारिश में भीगने के बाद कपड़ों को बदलें

बारिश में भीगने के बाद जो सबसे पहला काम होना चाहिए वह है तुरंत कपड़े बदलना। क्‍योंकि गीले कपड़ों से आपको ठंड लग सकती है। कुछ लोगों में इससे सर्दी-जुकाम और एलर्जी की शिकायत होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि आप तुरंत बाथरूम में जाकर अपने कपड़ों को उतार दें और गुनगुने पानी से नहा लें। इससे आप बेहतर फील करेंगे। सर्दी लगने की संभावना कम हो जाएगी।

Health tips,health tips in hindi,health in rain,prevent falling sick

बारिश में भीगने के बाद बालों को सुखा लें

जैसा कि हमने आपको बताया कि बारिश में भीगकर आने के बाद आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इसके बाद अपने शरीर खासकर बालों को अच्‍छी तरह से सुखा लें ताकि आप बीमार न पड़ें। बारिश बाल लिजलिजे से हो जाते हैं, जिनके कारण वह टूटने भी लगते हैं। बारिश आपके सिर में संक्रमण पैदा कर सकती है। इसलिए सिर को धोने के साथ बालों को अच्‍छी तरह से सुखाएं और ऑयलिंग करें।

गर्म भोजन और गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें

बारिश का मौसम ठंडा होता है और यह वायरल और बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन का कारण बनता है। ऐसे में आपको अपने खानपान का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो आपको गर्म आहार और पेय का सेवन करना चाहिए। ताकि बॉडी का तापमान सही रहे। बारिश के मौसम में आपको ठंडी चीजें खाने से बचना चाहिए। यह आपको बीमार कर सकती हैं।

Health tips,health tips in hindi,health in rain,prevent falling sick

तली-भुनी चीजें और फास्‍ट फूड से दूर रहें

बारिश के मौसम में घर में रहने के साथ या बाहर से आने पर पकौड़े और चाय की तलब लगने लगती है। कुछ लोग फास्‍ट फूड खाना पसंद करते हैं। जबकि इस मौसम में ये खाद्य पदार्थ आपके पेट को खराब कर देते हैं। अगर आप बाहर से भीगकर आ रहे हैं तो आपको ऐसे फूड का सेवन बिल्‍कुल भी नहीं करना चाहिए।

हल्‍की-फुल्‍की स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज जरूर करें

आमतौर पर सभी लोगों को हर मौसम में हल्‍का-फुल्‍का व्‍यायाम करना चाहिए। इससे आपकी बॉडी फिट रहती है। ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इसके अलावा अगर आप बाहर भीगकर आ रहे हैं तो भी आपको हल्‍की स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज करनी चाहिए, इससे आपकी बॉडी में गर्माहट आती है। शरीर को मजबूती मिलती है और आप संक्रमण से बचे रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स