न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहे हैं कोरोना वैक्सीन लगवाने की तैयारी, आपके काम आएगी यह जानकारी

अगर आप भी कोरोना वैक्सीन लगवाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 3:16:26

क्या आप भी कर रहे हैं कोरोना वैक्सीन लगवाने की तैयारी, आपके काम आएगी यह जानकारी

देशभर में कोरोना संक्रमण के नए मामले आ रहे हैं जिसे नियंत्रित करने के लिए वैक्सीनेशन का अभियान चलाया जा रहा हैं। विभिन्न चरणों में इसे संपन्न कराया जा रहा हैं। अब तक देशभर में करीब 1।70 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका हैं। देश में टीकाकरण अभियान में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की इस्तेमाल हो रहा है। अब तीसरे चरण में 60 से ऊपर की उम्र के बुजुर्ग और 45 से ऊपर की उम्र के गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। अगर आप भी कोरोना वैक्सीन लगवाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं आपको किन सावधानियों का ध्यान रखना हैं।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus vaccine,vaccine precautions

टीका लेने से पहले क्या करें

- अगर आपको किसी दवा से एलर्जी है, तो कोरोना का टीका लेने से पहले ये बात डॉक्टर को जरूर बताएं।
- टीकाकरण से पहले अच्छी तरह से खाना खाएं और भरपूर नींद लें।
- जितना संभव हो उतना आराम करने की कोशिश करनी चाहिए। डॉक्टरों का परामर्श उन लोगों की मदद कर सकता है जो चिंतित महसूस कर रहे हैं।
- मधुमेह या रक्तचाप वाले लोगों को इन पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
- कैंसर रोगी और विशेष रूप से कीमोथेरेपी करा रहे लोग, चिकित्सा सलाह पर ही कोई भी करें।
- जिन लोगों को कोविड-19 उपचार के रूप में रक्त प्लाज्मा या मोनोक्लोनल एंटीबॉडी प्राप्त हुए हैं या जो पिछले डेढ़ महीने में संक्रमित हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अभी वैक्सीन न लें।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus vaccine,vaccine precautions

टीका लगने के बाद रखें इन बातों का ध्यान

- किसी भी तत्काल गंभीर एलर्जी की प्रतिक्रिया से बचाव के लिए वैक्सीन प्राप्त करने वाले को वैक्सीन केंद्र पर कुछ देर के लिए बैठाया जाता है और उनपर नजर रखी जाती है। यह पता लगाने के बाद ही उन्हें वहां से जाने दिया जाता है कि उन्हें कोई समस्या नहीं है।
- शरीर के जिस हिस्से पर टीका लगाया गया है, वहां दर्द होना और टीके की वजह से बुखार जैसे दुष्प्रभाव आम हैं। इससे घबराने की कोई बात नहीं है।
- ठंड लगने और थकान जैसे कुछ अन्य दुष्प्रभाव भी दिख सकते हैं, लेकिन ये कुछ ही दिनों में दूर भी हो जाते हैं।
- अगर आप कोरोना का टीका ले चुके हैं, तो भी वायरस से बचने के लिए जिन नियमों का पालन हम अभी कर रहे हैं (जैसे- मास्क पहनना, छह फीट की सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना और हाथ धोना), बाद में भी उन नियमों का पालन करते रहना जरूरी है।
- आमतौर पर वायरस के खिलाफ सुरक्षा (प्रतिरक्षा) का निर्माण करने में शरीर को टीकाकरण के बाद कुछ हफ्ते लगते हैं। इसका मतलब यह है कि टीकाकरण के तुरंत बाद भी कोई व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हो सकता है, क्योंकि व्यक्ति के पास प्रतिरक्षा विकसित करने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता है। इसलिए टीकाकरण के बाद भी मूल एहतियाती उपायों का पालन किया जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!