न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोटापा दूर करने में सहायक है ये 5 पॉवर योगा

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे पॉवर योग लेकर आये हैं जो आपके मोटापे को काम करने में आपकी मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं मोटापा दूर करने में सहायक पॉवर योग के बारे में।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Jun 2018 11:38:29

मोटापा दूर करने में सहायक है ये 5 पॉवर योगा

आज योग की शक्ति को पूरी दुनिया ने महसूस किया है और इसी के चलते योगासन को पूरे विश्व ने विशेष स्थान दिया हैं। लेकिन आज भी भारत में ऐसे कई लोग हैं जो योग से दूर भागते हैं और अपने मोटापे को काम करने के लिए जिम के चक्कर लगाते रहते हैं। हम यह नहीं कहते कि जिम में पसीना बहाना बेकार हैं लेकिन आप योग की शक्ति को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे पॉवर योग लेकर आये हैं जो आपके मोटापे को काम करने में आपकी मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं मोटापा दूर करने में सहायक पॉवर योग के बारे में।

power yoga,yoga,power yoga to reduce weight,Health,Health tips,healthy living

* नौकासन :

नौकासन वजन कम करने व पेट की चर्बी को तेजी से कम करने में कारगर है। इसके लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं, हाथों को जंघाओं की सीध में रखें, गहरी सांस भरते हुए दोनों पैरों को उठाएं, शरीर के आगे वाले हिस्से (छाती) को 30 डिग्री पर लाते हुए दोनों हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें, पूरे शरीर को अंग्रेजी के V अक्षर के आकार में लाने का प्रयास करें, कुछ देर इसी अवस्था में रहें, धीरे धीरे सांस छोड़ते हुए आसन से बाहर निकालें। इस आसन को शुरुआत में तीन से पांच बार दुहरायें बाद में आप इस की संख्या बढ़ा सकते हैं।

power yoga,yoga,power yoga to reduce weight,Health,Health tips,healthy living

* पशु विश्राम आसन :

यह आसन मोटापा घटाने में सहायक है, इससे पेट के रोग भी दूर होते हैं। इसके लिए आसन पर बैठकर दोनों पैरों को सामने की ओर फैला दें, दोनों पैरों को घुटने से मोड़ दें, पंजे बाहर की ओर हो, तथा एडी नितंबों से सटी हुई हो, शरीर का पूरा वजन टखनियों पर होना चाहिए, सांस अंदर भरते हुए दोनों हाथ ऊपर की ओर उठाएं तथा सास बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकने का प्रयास करें, सिर और हाथों को जमीन पर टिका दें, इस आसन को एक-एक पैर मोड़कर भी किया जा सकता है।

power yoga,yoga,power yoga to reduce weight,Health,Health tips,healthy living

* वक्रासन :

वक्रासन भी वजन कम करने के लिए शक्तिशाली योग आसन है। यह आसन कमर की चर्बी को खत्म करता है। इसके लिए दोनों पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं, पैर एक दूसरे से सटे हुए हो, कमर सीधी रखें, नजर सामने हो, दोनों हाथ जंघाओं के ऊपर रखें, दाहिने पैर को घुटने से मोड कर बाए पैर की सीध में रखें, दाएं हाथ को पीछे लाते हुए शरीर से 9 इंच की दूरी पर रखे साथ ही बाये हाथ को दाएं पैर के घुटने के पीछे से घुमाते हुए दाएं पैर के टकने को पकड़े, ऐसी अवस्था में पीछे देखने का प्रयास करें, थोड़ी देर इस अवस्था में रहने के बाद पहले गर्दन सीधी करें फिर दाया हाथ और पैर को सीधा कर दें, अब बाएं पैर के साथ दोहराएं।

power yoga,yoga,power yoga to reduce weight,Health,Health tips,healthy living

* शशांकासन :

शशांकासन भी वजन कम करने के लिए शक्तिशाली योग आसनों की श्रेणी में मुख्य स्थान पर आता है। इसके लिए वज्रासन में बैठकर सांस अंदर भरते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर सीधा तान दें, धीरे धीरे हाथों और शरीर को आगे झुकाने की कोशिश करें, हाथों के बीच इतनी दूरी हो जितनी कंधों में होती है, माथे को दोनों हाथों के बीच जमीन से हटा दें, कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं, यह आसन 2 से 5 बार दोहराएं।

power yoga,yoga,power yoga to reduce weight,Health,Health tips,healthy living

* पश्चिमोत्तासन :

पेट के बल पर किए गए आसनों में पश्चिमोत्तानासन वजन कम करने के लिए शक्तिशाली योग आसन है। इसके लिए जमीन पर बैठकर दोनों पैरों को सामने सीध में फैलाएं, पीठ सीधी रहे, सांस अंदर भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर की तरफ लेकर जाएं, धीरे धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकने का प्रयास करें, दोनों हाथों से पैरों की उंगलियों को पकड़ने का प्रयास करें, व नाक को घुटने से सटाने का प्रयास करें, इस बीच सांस निरंतर चलती रहे, सामर्थ्य के अनुसार इस अवस्था में बने रहें फिर सामान्य अवस्था में लौट आएं इसी तरह तीन से पांच चक्र पूरे करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका