न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ते वजन से पाये छुटकारा इन 5 पॉवर योग की मदद से

आज हम आपको कुछ ऐसे आसन के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Jun 2018 12:43:32

बढ़ते वजन से पाये छुटकारा इन 5 पॉवर योग की मदद से

पावर योगा साधारण योगा से थोड़ा अलग है। दरहसल इस योग में एथलेटिक क्रिया का प्रयोग किया जाता है। इसमें मुख्यतः सांसों की गति बढ़ने से ज्यादा शरीर के लचीलेपन पर जोर रहता है। यह योग सभी के लिए एक जैसा नहीं है। पावर योगा में हर व्यक्ति के शरीर के अनुसार विभिन्न प्रकार के व्यायाम को किया जाता है। लेकिन हां पावर योगा हमेशा कुशल योग शिक्षक के निरिक्षण में ही करना चाहिए।

आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से ग्रसित है, मोटापा बीमारियों को तो आमंत्रित
करता ही है साथ ही उम्र के असर को भी बढ़ा देता है, मोटा व्यक्ति अपनी उम्र से 5-6 साल बड़ा दिखता है, बेडौल होते शारीरिक ढांचे से आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसन के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते है।

power yoga,reduce weight,power yoga to reduce weight,Health,Health tips

# पश्चिमोत्तासन

जमीन पर बैठकर दोनों पैरों को सामने सीध में फैलाएं, पीठ सीधी रहे, सांस अंदर भरते हुए दोनों
हाथों को ऊपर की तरफ लेकर जाएं, धीरे धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकने का प्रयास करें, दोनों हाथों से पैरों की उंगलियों को पकड़ने का प्रयास करें, व नाक को घुटने से सटाने का प्रयास करें, इस बीच सांस निरंतर चलती रहे, सामर्थ्य के अनुसार इस अवस्था में बने रहेंं फिर सामान्य अवस्था में लौट आएं इसी तरह तीन से पांच चक्र पूरे करें।

power yoga,reduce weight,power yoga to reduce weight,Health,Health tips

# पवनमुक्तासन

पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को सीधा फैला दें, पैरों को एक दूसरे से सटाकर रखें, दोनों पैरों को घुटने से मोड़ दें। अब शरीर के आगे का हिस्सा उठाते हुए दोनों बाहों से घुटनों को घेर लें, सांस छोड़कर घुटने को दबाते हुए छाती की ओर खींचे, ठोड़ी को आगे लाते हुए घुटनों से स्पर्श कराएं, इस अवस्था में 10-15 सेकंड तक रहे, लंबी सांस भरते हुए पैरों को वापस से जमीन पर ले आए, यह एक चक्र हुआ इसी तरह 4-5 चक्र पूरे करें।

power yoga,reduce weight,power yoga to reduce weight,Health,Health tips

# भुजंगासन

भुजंगासन को सर्प का आसन भी कहा जाता है, इस आसन को करने के लिए पेट के बल सीधे लेट जाएं, पैरों को सीधा फैला कर एक दूसरे से सटाकर रखें, अब दोनों हथेलियों को कंधे के पास रखें, माथा जमीन से सटा हो, लंबी सांस भरते हुए धीरे-धीरे सिर और कंधे को जमीन से ऊपर उठाएं, कुहनियों को शरीर से सटाकर रखें, धीरे-धीरे हाथों को कुहनियों से सीधा कर पीठ को पीछे
झुकाने का प्रयास करें, नाभी जमीन से सटी हुई हो, कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद पूर्व स्थिति में लौट आए। यह आसन भी वजन कम के लिए शक्तिशाली योग आसान है।

power yoga,reduce weight,power yoga to reduce weight,Health,Health tips

# पशु विश्राम आसन

आसन पर बैठकर दोनों पैरों को सामने की ओर फैला दें, दोनों पैरों को घुटने से मोड़ दें, पंजे बाहर की ओर हो, तथा एडी नितंबों से सटी हुई हो, शरीर का पूरा वजन टखनियों पर होना चाहिए, सांस अंदर भरते हुए दोनों हाथ ऊपर की ओर उठाएं तथा सास बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकने का प्रयास करें, सिर और हाथों को जमीन पर टिका दें, इस आसन को एक-एक पैर मोड़कर भी किया जा सकता है। यह आसन भी वजन कम करने के लिए शक्तिशाली योग आसन है।

power yoga,reduce weight,power yoga to reduce weight,Health,Health tips

# धनुरासन

इस आसन को करने के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं घुटनों को मोड़ते हुए दोनों हाथों से पैरों के टखने को पकड़े, सांस अंदर भरते हुए सिर, छाती और जंघाओं को ऊपर उठाने की कोशिश करें, सांस रोके रखें, जब तक सांस रुकी रहे इस आसन में बने रहे शरीर का पूरा वजन पेट के निचले हिस्से पर होना चाहिए, धीरे धीरे सांस छोड़ते हुए मूल स्थिति में आने का प्रयास करें, इस आसन
को दो तीन बार दोहराएं यह योगासन वजन कम करने के लिए शक्तिशाली योग आसन है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका