न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व स्वास्थ्य दिवस : कोरोना के कारण रक्त में आई कमी, करें रक्तदान

आज हम आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करने जा रहे हैं कि किस तरह खून की कमी की वजह से परेशानी बढ़ रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 4:48:18

विश्व स्वास्थ्य दिवस : कोरोना के कारण रक्त में आई कमी, करें रक्तदान

विश्व में मुख्य स्वास्थ्य मुद्दों की ओर लोगों का ध्यान दिलाने के हर साल 7 अप्रैल का दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वर्तमान में कोरोना एक वैश्विक बीमारी बनकर उभरा हैं जिसके चलते लॉकडाउन किया गया हैं। एल्किन इस लॉकडाउन की वजह से देश में रक्तदान शिविरों पर रोक लगी हैं और ब्लड डोनेट करने में कमी आई हैं। ऐसे में अस्पताल, ब्लड बैंक और विभिन्न संगठनों को रक्तदाताओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के कारण मांग और आपूर्ति के बीच फासला और भी ज्यादा बढ़ गया है। आज हम आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करने जा रहे हैं कि किस तरह खून की कमी की वजह से परेशानी बढ़ रही है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,blood donation,lockdown,world health day

दिल्ली-एनसीआर में हर वर्ष करीब 40 हजार यूनिट तक रक्तदान होता है। वहीं देश में करीब 80 से 90 लाख यूनिट रक्तदान में मिलता है। देश में करीब एक लाख थैलेसीमिया मरीज ऐसे हैं जिन्हें महीने में दो से चार यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। वहीं दिल्ली के अस्पतालों में भी करीब 70 फीसदी तक रक्तदान में कमी आई है। सफदरजंग अस्पताल के अनुसार उनके यहां प्रतिदिन 180 यूनिट तक रक्तदान होता था जोकि अब महज 50 यूनिट हो पा रहा है। हालांकि यहां करीब ढाई हजार यूनिट रक्त भंडारण में है। आरएमएल अस्पताल में अभी रक्तदान नहीं हो रहा है। वहीं एम्स में करीब 100 यूनिट प्रतिदिन ही रक्त एकत्रित हो पा रहा है।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ब्लड बैंक निदेशक डॉ। वानश्री सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर आयोजित नहीं होने के कारण दिक्कतें हो रही हैं लेकिन फिलहाल सबसे ज्यादा चुनौती थैलेसीमिया मरीजों को लेकर है। इन्हें ताजा रक्त देना आवश्यक होता है। इसीलिए सभी रोगियों से अपने साथ दाता लाने की अपील की जा रही है। इनका कार्ड देखने के बाद पुलिस भी इन्हें नहीं रोकेगी। रेडक्रॉस आने जाने के लिए इन्हें वाहन तक उपलब्ध कराया जा रहा है। ब्लड बैंक में पहले से रक्त एकत्रित है। जिन्हें वे एम्स और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज जैसे अस्पतालों को उपलब्ध करा रही हैं। प्रतिदिन उनके यहां 20 से 30 यूनिट रक्त एकत्रित भी हो रहा है लेकिन थैलेसीमिया मरीजों के लिए दिक्कतें हैं। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,blood donation,lockdown,world health day

देश में करीब 3300 ब्लड बैंक हैं जिनमें से 1100 राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण सोसाइटी (नाको) के अधीन हैं। नाको के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ। सुनील गुप्ता का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते लोग काफी पैनिक हो चुके हैं। इसलिए रक्तदान के बारे में फिलहाल कोई सोच ही नहीं रहा है। फिर भी सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी करते हुए रक्तदान से जुड़े स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने नजदीकी ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान करें। उनका कहना है कि रक्त की कमी को लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान में सबसे ज्यादा रक्त आपूर्ति को लेकर दिक्कतें हो रही हैं। यहां के थैलेसीमिया मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार जल्द ही इन राज्यों में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दिशा निर्देश जारी करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी