न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बनाए रखना चाहते हैं अपनी आंखों की सेहत, ना होने दें इन 5 पोषक तत्वों की कमी

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं जरूरी पोषक तत्वों और आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Nov 2020 3:56:59

बनाए रखना चाहते हैं अपनी आंखों की सेहत, ना होने दें इन 5 पोषक तत्वों की कमी

शरीर के अभिन्न अंगों में से एक होती हैं आंखें जो इस खूबसूरत दुनिया के रंगों को देखने में मदद करती हैं। ऐसे में कोई भी नहीं चाहेगा कि उन्हें आंखों से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी हो या आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़े। इसके लिए आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसे पोषक तत्वों की जो आंखों को सेहतमंद बनाने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं जरूरी पोषक तत्वों और आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

विटामिन ई

विटामिन ई की कमी से आंखों में धुंधलापन, अंधापन या मोतियाबिंद जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आंखों को नुकसान से बचाने के लिए विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। बादाम, अखरोट, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, अलसी के तेल, पालक, ब्रोकोली और जैतून का तेल विटामिन ई के कुछ शानदार स्रोत हैं।

Health tips,health tips in hindi,healthy eye,food foe eye,nutrients for eye health

विटामिन सी

विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का सेवन करने से मोतियाबिंद के जोखिम को कम कर सकता है। विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों में ब्रोकोली, स्प्राउट्स, काली मिर्च, पत्तेदार हरी सब्जियां, खट्टे फल और अमरूद शामिल हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होने से वयस्कों को मैक्यूलर डीजनरेशन और ड्राई आई सिंड्रोम से बचाने में मदद मिल सकती है। मैक्यूलर डीजनरेशन आंखों की समस्याओं में से एक है जिसमें व्यक्ति को धुंधला या कम दिखाई देता है। वहीं, ड्राय आई सिंड्रोम यानी आंखों में सूखापन एक ऐसी स्थिती है, जिसमें किसी व्यक्ति की आंखों में पर्याप्त मात्रा में आंसू नहीं बन पाते हैं, जिस कारण आंखों की चिकनाहट या नमी चली जाती है। मछली, टूना, नट्स और बीज, पौधे के तेल जैसे अलसी के तेल, कैनोला तेल आदि में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।

Health tips,health tips in hindi,healthy eye,food foe eye,nutrients for eye health

विटामिन ए

विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है, जो कुछ खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। ये प्रोविटामिन से मिलता है और आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। विटामिन ए को रेटिनोल भी कहते हैं क्योंकि ये आंखों में रेटिना बनाने वाले पिगमेंट के निर्माण में मदद करता है। अंधेपन का सबसे सामान्य और बड़ा कारण विटामिन ए की कमी है। यह गाजर, चुकंदर, शलजम, शकरकंद, मटर, टमाटर, हरी पत्तेदार सब्जियां, आम, तरबूज, पपीता, पनीर, राजमा, बींस, अंडा आदि में पाया जाता है।

जिंक

जिंक आंखों में मौजूद एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह मेलानिन के उत्पादन में मदद करता है जो कि आंखों का एक पिगमेंट है। जिंक की कमी से रतौंधी हो सकती है। पोल्ट्री जिंक के कुछ बेहतरीन स्रोतों में रेड मीट शामिल है। जिंक के प्राकृतिक और अच्छे स्रोत मूंगफली, लहसुन, तिल, फलियां, राजमा, दालें, सोयाबीन, अलसी, बादाम, मदर, गेहूं, अंडे की जर्दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग