Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजवाइन की पत्तियां कर सकती हैं बहुत कमाल, जानें कैसे रख सकती हैं आपको सेहतमंद

आज इस कड़ी में हम आपके लिए अजवाइन की पत्तियों के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं कि किस तरह यह आपको सेहतमंद बनाए रखेंगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 5:38:02

अजवाइन की पत्तियां कर सकती हैं बहुत कमाल, जानें कैसे रख सकती हैं आपको सेहतमंद

कई घरों में बगीचा लगाया जाता हैं और उसमे कई तरह के पौधे लगाए जाते हैं। ऐसे में अजवाइन का पौधा भी बेहतरीन रहता हैं जो अपनी खुशबु से घर को महकाता हैं और मस्तिष्क को फ्रेश करता हैं। अजवाइन का उपयोग भारतीय मसालों में बहत किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में अजवाइन की पत्तियों का भी बड़ा महत्व बताया गया हैं जिससे आपकी सेहत जुड़ी हुई हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए अजवाइन की पत्तियों के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं कि किस तरह यह आपको सेहतमंद बनाए रखेंगी।

यूरीन संबंधी समस्या से मिलेगा छुटकारा

अगर आप रोजाना इसके पौधों से कुछ पत्तियों को तोड़कर इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपको यूरीन से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। अजवाइन की पत्तियों में संतुलित रूप से आयरन, सोडियम, पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है, जो यूरीन से संबंधी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसकी पत्तियों के इस्तेमाल से मस्तिष्क और पाचन नली में किसी भी तरह के सूजन और संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इसमें कई तरह के एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, तो सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माने जाता हैं।
Health tips,health tips in hindi,ajwain plant benefits,ajwain leaves medicinal benefits फेफड़ों को रखे स्‍वस्‍थ

अजवाइन के पत्तियों से तैयार चाय से ना सिर्फ पेट दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है, बल्कि इससे कई बीमारियों को खत्म भी किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप औषधीय जड़ी-बूटियों के रूप में कर सकते हैं। आयुर्वेद में भी अजवाइन की पत्तियों का इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता है। इसमें कई शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट, एंटीकैंसर, एंटीबायोटिक और एंटी-इन्फ्लैमेटरी के गुण पाए जाते हैं, तो आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करते हैं।

शरीर को करे डिटॉक्स

अगर आप अजवाइन के पत्तों की चाय रोजाना पीते हैं, तो इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है। आप इसकी इसकी पत्तियों का इस्तेमाल सूखाकर भी कर सकते हैं। इसमें फाइबर, नियासिन, फोलेट, लेटेन, मैग्नीज, लोटे, क्रिप्टोक्सैथिन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं। Health tips,health tips in hindi,ajwain plant benefits,ajwain leaves medicinal benefits सर्दी जुकाम से मिलेगी राहत

मौसम बदलने के साथ-साथ कई लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अजवाइन का पौधा आपकी मदद कर सकता है। सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले आजवाइन की कुछ पत्तियों को लें। इसे 1 गिलास पानी में अच्छी तरह से उबालें। इस पानी को तबतक उबालें जबतक पानी आधा ना हो जाए। पानी अच्छी तरह से उबलने के बाद इसे आंच से उतारकर इसे ठंडा करें। इसके बाद इसे पिएं। अगर आप इसका स्वाद बदलना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा शहद मिला लें।

गठिया की समस्या को करे कम

अजवाइन की पत्तियों का जूस अगर आप रोजाना पीते हैं, तो इससे आपके तंत्रिका तंत्र की थकान खत्म हो जाती है। इसके साथ ही इनकी पत्तियों का इस्तेमाल ऐसे लोगों को भी करना चाहिए, जो अर्थराइटिस और रह्यूमेटाइड जैसी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं। यह हड्डियों की सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

मांसपेशियों के दर्द को करे गायब

मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से भी अजवाइन की पत्तियां आपको राहत दिला सकता है। मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए एक टब में गर्म पानी भरें। इसमें अजवाइन की कुछ पत्तियां डालकर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस पानी से नहाएं या फिर सिंकाई करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology