न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोटापे का खाने की प्लेट के रंग से भी होता हैं गहरा नाता, जानें कैसे

मोटापे का खाने की प्लेट के रंग से भी गहरा नाता होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Aug 2020 3:59:35

मोटापे का खाने की प्लेट के रंग से भी होता हैं गहरा नाता, जानें कैसे

आज के समय में मोटापा कई लोगों की परेशानी बना हुआ हैं जिसे दूर करने के लिए लोग व्यायाम की मदद लेने के साथ ही खानपान में भी बदलाव करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोटापे का खाने की प्लेट के रंग से भी गहरा नाता होता हैं। जी हाँ, इसको लेकर विज्ञान में भी जरूरी जानकारी बताई गई हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में कि किस तरह प्लेट का रंग भला इस जटिल प्रक्रिया को कैसे प्रभावित कर सकता है।

वेट लॉस डाइट प्लान की प्रमुख चुनौतियों में से एक हिस्‍सा है खाने की मात्रा को कंट्रोल करना। आप अपनी प्‍लेट में कितना भोजन डालते हैं, वह बाद में जाकर आपकी कैलोरी काउंट में एड हो जाता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपनी प्‍लेट में जितना भी भोजन डालें, वह सोंच-समझ कर ही डालें। मगर बहुत से लोग नहीं समझ पाते कि उन्‍होंने अपनी प्‍लेट में भूख से ज्‍यादा खाना परोसा है। यहीं पर आपकी प्‍लेट का रंग सबसे महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करने का काम करता है।

रिसर्च से पता चलता है कि प्लेट और खाने के रंग में अगर अधिक अंतर हो, तो लोग कम खाना खाते हैं। यदि आप गहरे रंग की प्लेट में हल्के रंग का खाना खाते हैं, तो आप शायद कम खाएंगे। इसी तरह से अगर आप हल्‍के रंग का खाना, जैसे कि सफेद रंग के चावल को सफेद रंग की ही थाली में खाएंगे, तो शायद आप जरूरत से ज्‍यादा खा लें, क्‍योंकि दोनों ही रंग एक दूसरे में मिल जाएंगे और उनमें आसानी से अंतर करना थोड़ा मुश्‍किल होगा।

कौन सा है सही रंग

भडकीले रंग जैसे - पीला, नारंगी और लाल, हमारी भूख को सबसे ज्यादा उत्तेजित करने के लिए जाने जाते हैं। विशेष रूप से लाल, हमारे रक्तचाप और हृदय गति को बढ़ाता है, जिससे हमें अधिक भूख लगती है। हालांकि, ग्रे, काले, भूरे और बैंगनी को एक भूख दबाने वाला रंग माना जाता है। इन रंगों की प्लेटों में भोजन करने से, ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है। नीला रंग सभी के बीच सबसे अच्छा माना जाता है। विज्ञान सुझाव देता है कि गहरे नीले रंग की प्लेट में खाने से आप आसानी से पोर्शन कंट्रोल कर सकते हैं।

बर्तन का आकार

जब बात वेट लॉस की आती है, तो न केवल बर्तनों का रंग बल्कि आकार भी एक अहम भूमिका निभाता है। अपना खाना या पानी, चौड़े बर्तन में लेने के बजाए हमेशा पतले ग्‍लास या कटोरे में सर्व करें। दोनों में समान मात्रा में तरल पदार्थ या भोजन हो सकता है, लेकिन अध्ययन से पता चलता है कि लोग ऐसा महसूस करते हैं कि वे लंबे और पतले बर्तन की वजह से वह किसी भी चीज का सेवन ज्‍यादा कर रहे हें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स