Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या हैं कोरोना वैक्सीन को लेकर दुनियाभर में अपडेट, क्लिक कर जानें यहां

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण वैक्सीन रिसर्च की जानकारी और उस पर अपडेट लेकर आए है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Jun 2020 4:14:13

क्या हैं कोरोना वैक्सीन को लेकर दुनियाभर में अपडेट, क्लिक कर जानें यहां

कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा हैं और पूरी दुनिया में 64 लाख से अधिक लोग इसके संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को वैक्सीन का इन्तजार हैं ताकि इसका डर दूर हो सकें। दुनियाभर में वैक्सीन बनाने को लेकर प्रयास जारी हैं और इनके सकरात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में वैक्सीन को लेकर किसी भी देश से खुशखबरी आ सकती है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण वैक्सीन रिसर्च की जानकारी और उस पर अपडेट लेकर आए है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

भारत: 14 में से चार वैक्सीन ने बढ़ाई उम्मीद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बीते 28 मई को एक साक्षात्कार में कहा था कि देश में कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए 14 कंपनियां जुटी हैं। इनमें से चार कंपनियों की वैक्सीन प्री-क्लिनिकल ट्रायल के एडवांस स्टेज में है। 10 वैक्सीन को बायोटेक्नोलॉजी विभाग से फंडिंग देने की सिफारिश की गई है। पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेश जाधव के मुताबिक, कंपनी वैक्सीन के लिए पांच तरीकों पर काम कर रही है।
Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,coronavirus vaccine,corona research चीन: 100 मिलियन डोज तैयार करने का लक्ष्य

चीनी सरकार को उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक उनकी वैक्सीन बाजार में उतरने को तैयार होगी। चीन की राजधानी बीजिंग स्थित बायोटेक कंपनी सिनोवेक ने दावा किया है कि वह वैक्सीन बनाने की दिशा में काफी आगे बढ़ चुकी है। कंपनी ने वैक्सीन के 100 मिलियन डोज तैयार करने का लक्ष्य रखा है। दावा है कि उसकी वैक्सीन 99 फीसदी सफल होगी, लेकिन फिलहाल समस्या ये है कि उसे ट्रायल के मरीज ही नहीं मिल रहे। इसके लिए कंपनी ने ब्रिटेन से संपर्क किया है।

रूस: सेना पर वैक्सीन का ट्रायल

रूस में वैक्सीन का प्री क्लिनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है, बुधवार से ही वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल निर्धारित कर दिया गया था। रूस की सेना ने कहा है कि उसने दर्जनों वालंटियर्स वैक्सीन ट्रायल के लिए चुने हैं। मालूम हो कि रूस में 47 वैक्सीन डेवलपमेंट के अलग-अलग स्टेज में हैं। Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,coronavirus vaccine,corona research ब्रिटेन: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन

ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन के व्यापार सचिव आलोक शर्मा के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जो वैक्सीन तैयार की है, उसके क्लिनिकल ट्रायल के बहुत अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उनका मानना है कि गर्मी का मौसम खत्म होने तक वैक्सीन की डोज तैयार हो सकती हैं।

अमेरिका संग जर्मनी: अक्टूबर तक वैक्सीन का दावा

अमेरिकन कंपनी Pfizer ने दावा किया है कि अक्तूबर तक वैक्सीन तैयार हो जाएगी।वैक्सीन के लिए शोध में जर्मनी की BioNtech कंपनी भी साथ दे रही है। जर्मनी में मई में इंसानों पर पहला ट्रायल हो चुका है, जबकि अमेरिका में भी जल्द ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है। इधर, पेंटागन में अमेरिकी सेना के कर्नल वेंडी सैमंस-जैक्सन ने कहा है कि साल के अंत तक अमेरिका के कई हिस्सों में वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है।

तुर्की संग रूस: 22 केंद्रों पर रिसर्च

कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार करने को लेकर रूस और तुर्की के बीच बीते मंगलवार को करार हुआ है। तुर्की ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग तरीके इस्तेमाल किए हैं। खबरों के मुताबिक, तुर्की के 22 केंद्रों पर वैक्सीन तैयार करने को लेकर रिसर्च हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology