न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर रखना चाहते है खुद को Fit & Fine तो अपनाये ये Health Tips

आइए ऐसी बातों पर गौर करें, जिन्हें ध्यान में रखने से आप अच्छी सेहत पा सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Nov 2017 1:57:38

अगर रखना चाहते है खुद को Fit & Fine तो अपनाये ये Health Tips

आज हर सफल व्यक्ति खुद को जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर बनाने में लगा हुआ है। खुद को ऐसे मुकाम पर ले जाने की कोशिश करने में लगा है जहाँ उसका जीवन सुखी और खुशहाली से भरपूर हो। उनके पास दौलत होती है, परिवार होता है, इज्जत होती है तथा अपने ऐशो-आराम की हर चीज को खरीदने के वे काबिल भी होते है। लेकिन उनके पास जो चीज नहीं होती वह है-अच्छी सेहत। जब वे खुद को स्वस्थ ही नहीं रख पाते तो ऐसी सफलता तथा धन – दौलत उनके किसी काम की नहीं रहती। फिट रहना कौन नहीं चाहता। आज के दौर में हर कोई खुद को फिट रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन इन सभी के बावजूद कुछ आधारभूत चीजों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है, ताकि आप सही मायनों में स्वस्थ रह सकें। आइए ऐसी बातों पर गौर करें, जिन्हें ध्यान में रखने से आप अच्छी सेहत पा सकते हैं।

tips for better health,Health tips,healthy living

* साफ-सफाई का खयाल रखिए : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का मानना है कि “बीमारी से बचने और उसे फैलने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है” अपने हाथ धोना। गंदे हाथों पर कीटाणु होते हैं और जब हम गंदे हाथों से नाक पोंछते हैं या आँखें मलते हैं, तो सर्दी-ज़ुकाम और फ्लू जैसी बीमारियाँ आसानी से फैल जाती हैं। ऐसी बीमारियों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है समय-समय पर अपने हाथ धोते रहना। अगर हम साफ-सफाई का अच्छा ध्यान रखें, तो हम निमोनिया और दस्त जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

* फलों और उनके जूस का करें सेवन : फलों को भी आहार में शामिल करना बहुत आसान है क्योंकि इन्हें खाने के लिए कोई तैयारी करने की जरूरत नहीं है। फलों में आपको सेब, केला, जामून, संतरे और स्ट्रॉबेरी, एवोकैडो, खरबूजा और दूसरे फल का सेवन करना चाहिए। ये फल न केवल विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स के स्रोत होते हैं बल्कि इसमें फाइबर और पोटैशियम भी मिलता है।

* अपनी दिनचर्या को रखे संतुलित : हमारी दिनचर्या का जितना प्रभाव हमारी सफलता पर होता है उतना ही असर इसका हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। अगर आपकी दिनचर्या बहुत संतुलित होगी तो आपका स्वास्थ्य भी उतना ही अच्छा रहेगा। जब हमारी दिनचर्या रोजाना एक ही होती है तो इससे हमारे दिमाग को हमारे शरीर को समझने में बड़ी आसानी होती है और वह हर काम को करने का आदी बन जाता है।

* नींद : भागदौड़ भरी जिंदगी में इतनी व्यस्तता है कि कई बार काम ज्यादा होते हैं, और वक्त कम। ऐसे में हम रात के वक्त ज्यादा देर तक जागकर उन कामों को पूरा र ने का प्रयास करते हैं, ओर अगले दिन फिर उसी दिनचर्या के तहत जल्दी उठ जाते हैं। इस तरह से नींद पूरी नहीं हो पाती और उसका असर आपके स्वस्थ्य पर सीधे तौर पर दिखाई देता है। नींद पूरी नहीं होने पर दिमाग पूरी सक्रियता से काम नहीं कर पाता, क्योंकि न तो आपने शरीर को आराम दिया, न मस्तिष्क को। इससे आपकी शारीरिक और मानसिक कार्यक्षमता और स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

* कसरत कीजिए : चाहे आपकी उम्र जो भी हो, चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए आपको रोज़ कसरत करनी चाहिए। आजकल कई लोग उतनी कसरत नहीं करते, जितनी उन्हें करनी चाहिए। आपकी उम्र और सेहत पर निर्भर करता है कि आपको किस तरह की कसरत करनी चाहिए। इसलिए कसरत शुरू करने से पहले आपको अपने डाक्टर से सलाह-मशविरा करना चाहिए कि इस तरह की कसरत आपके लिए सही रहेगी या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका