Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली की खुशियों पर मंडरा रहा कोरोना का साया, इन 5 सावधानियों के साथ बच्चों को रखें सुरक्षित

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 5:29:37

दिवाली की खुशियों पर मंडरा रहा कोरोना का साया, इन 5 सावधानियों के साथ बच्चों को रखें सुरक्षित

दिवाली का पावन पर्व आने को हैं जिसमें चारों तरफ रोशनी और उजाला फैला हुआ होता हैं। यह दिन असत्य पर सत्य की जीत को दर्शाता हैं। हांलाकि इस बार दिवाली की खुशियों पर कोरोना का साया मंडरा रहा हैं। कोरोना का कहर अभी भी खत्म नहीं हुआ हैं। ऐसे में सरकार द्वारा लगातार कहा जा रहा हैं कि विदेशों में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी हैं तो सतर्कता और मास्क का ख्याल रखें। दिवाली पर बच्चों में अलग ही उत्साह रहता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

घर पर ही मनाएं दिवाली

दिवाली इस बार आप अपने घर पर ही मनाएं, खास कर कि अपने क्लोसड फैमिली मेंबर्स के साथ। क्योंकि बाहर से आने वाले आपके रिश्तेदार अपने साथ वायरस को घर ला सकते हैं। वहीं अगर वो शहर के बाहर से आ रहे हैं, तो उन्हें 14 दिन पहले ही बुला लें। बच्चों को त्योहार के दौरान घर पर ही रहने को कहें। उन्हें शॉपिंग या दोस्तों के पास न भेजें। इस तरह वो किसी भी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आएंगे और सुरक्षित रहेंगे।
Health tips,health tips in hindi,diwali special,diwali 2020,precautions on diwali,diwali and corona हाथ न मिलाएं और ना किसी के गले लगें

दिवाली पर अगर आप शॉपिंग के लिए भी जा रहे हैं, तो हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। बाजारों में भीड़ हो सकती है इसलिए खुद भी ऑड टाइमिंग्स में शॉपिंग के लिए जाएं। वहीं बच्चों को याद दिलाएं कि वो कहीं भी जाकर सामान न खरीदें। बच्चों को ये जरूर बताएं कि त्योहार के दौरान भी किसी से हाथ न मिलाएं और ना ही किसी के गले लगें। हालांकि, आप अपने बच्चों को हाथ जोड़कर नमस्ते या हाथ हिलाकर हाय बोलना सीखा सकते हैं। यानी कि किसी भी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करवाएं।

घर पर खाने की चीजें बनाएं

बच्चों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है। ऐसे में उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए कोई भी चीज बाहर से न खरीदें। हालांकि, आपके बच्चे इसके लिए जिद्द कर सकते हैं पर आप उनकी बात को नहीं मानते हुए, घर पर ही तरह-तरह की हेल्दी चीजें बनाएं। साथ ही आप जिन भी चीजों को खाने के लिए बना रहे हों, उसमें इम्यूनिटी बूस्टर फ्रूट्स, नट्स और अन्य खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करें। Health tips,health tips in hindi,diwali special,diwali 2020,precautions on diwali,diwali and corona मास्क पहनना न भूलें

भले ही आप त्योहार मना रहे हों, पर कोरोना से बचाव के लिए जिम्मेदारी दिखाना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। इसलिए इस महामारी को देखते हुए मास्क पहनान न भूलें। हर बार जब आप घर के बाहर निकलते वक्त या घर में भी मास्क पहनना न भूलें। अगर दिवाली वाले दिन आपके घर पर भी बाहरी इंसान आ जाएं, तब भी बिना मास्क पहने उनसे मिलने न जाएं।

सैनिटाइजर लगाने के बाद दिया या पटाखे जलाने का रखें ध्यान

COVID-19 को देखते हुए सैनिटाइजर की बोतलें घर में अब एक आम चीज की तरह हर जगह रहती हैं। लेकिन, अधिकतर सैनिटाइजर में अल्कोहल होता है और ये आसानी से आग पकड़ सकता है। इसलिए, बच्चों को ये बात बता दें और अपने सैनिटाइजर की बोतलों को सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि ये उनके हाथ न लगे। वहीं इस बात का ध्यान की रखें कहीं आपके बच्चे अनजाने में सैनिटाइजर लगाने के बाद दिया और पटाखे जलाने न जाएं। भले ही वो इसे सफाई के लिहाज से करें, पर असल में ये काफी जोखिम भरा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology