Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबिटीज को नियंत्रित करने से जुड़ी हर वो जानकारी जो आपके लिए जरूरी

सभी इसे नियंत्रित करने के लिए दवाई तो लेते हैं लेकिन उसके साथ आपको अपने खानपान और दिनचर्या में परिवर्तन लाने की भी जरूरत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 11:26:41

डायबिटीज को नियंत्रित करने से जुड़ी हर वो जानकारी जो आपके लिए जरूरी

वर्तमान समय में डायबिटीज यानि की शुगर की बीमारी बेहद आम हो चुकी हैं जिससे आबादी का एक बड़ा हिस्सा ग्रसित हैं। बड़ों से लेकर बच्चों तक में यह परेशानी देखी जा सकती हैं। इस बीमारी में शुगर लेवल को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता हैं अन्यथा इसका शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे आंखें, किडनी, दिल आदि पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। इस बीमारी के होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे आनुवांशिक, स्ट्रेस व चिंता लेना और सबसे बड़ा खराब जीवनशैली को अपनाना। ऐसे में सभी इसे नियंत्रित करने के लिए दवाई तो लेते हैं लेकिन उसके साथ आपको अपने खानपान और दिनचर्या में परिवर्तन लाने की भी जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए वो जरूरी जानकारी लेकर आए हैं जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार साबित होगी।
Health tips,health tips in hindi,diabetes,diabetes control tips,diabetes remedies,healthy life डायबिटीज में क्या खाएं?

डायबिटीज के मरीज को फाइबर युक्त आहार ज्यादा खाने चाहिए। सब्जियों में शिमला मिर्च, गाजर, पालक, ब्रोकली, करेला, मूली, टमाटर, शलगल, कद्दू, तुरई, परवल खाएं। दिन में 1 बार दाल और दही का भी सेवन करें। साथ ही फलों में जामुन, अमरूद, पपीता, आंवला और संतरे का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा डाइट में साबुत अनाज, रागी, फीका दूध, दलिया, ब्राउन राइस आदि लें।

डायबिटीज में क्या ना खाएं?

केला, अंगूर, आम, लीची, तरबूज और ज्यादा मीठे फल न खाएं। इससे डायबिटीज के रोगी को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा फ्रूट जूस, कोल्ड ड्रिंक, किशमिश, प्रोसेस्ड फूड्स, मसालेदार भोजन, चीनी, फैट मीट, व्हाइट पास्ता, सफेद चावल, आलू, चुकंदर, शकरकंदी, ट्रांस फैट और डिब्बाबंद भोजन से भी परहेज करें। Health tips,health tips in hindi,diabetes,diabetes control tips,diabetes remedies,healthy life डायबिटीज में आजमाए ये देसी नुस्खे

- अमरुद की पत्तियों को पानी में उबालें और इस पानी का सेवन आप दिन में दो बार करें आपको फर्क दिखेगा।
- जामुन की गुठली का चूर्ण बनाकर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
- दालचीनी पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें। इससे डायबिटीज की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।
- सुबह खाली पेट 2-3 तुलसी की पत्तियां चबाएं। आप चाहें तो तुलसी का रस भी पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होगा।
- करेले का जूस व नीम का पानी भी डायबिटीज को जड़ से खत्म कर देता है।

डायबिटीज के लिए योग

इसके अलावा योग से भी डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। रोजाना 25-30 मिनट योग करने इसमें फायदा मिलता है। इसके लिए आप प्राणायाम, सेतुबंधासन, बलासन, वज्रासन और धनुरासन कर सकते हैं।

इन जरूरी बातों पर भी दे ध्यान

- खूब पानी पीएं।
- हैल्दी खाएं।
- वजन को कंट्रोल में रखें
- तनाव से दूर रहें।
- फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।
- धूम्रपान, तंबाकू आदि का सेवन ना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology