न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर गर्मियों में दिन भर महसूस रहती है थकान तो इन उपायों की मदद से बढाएं अपनी शारीरिक क्षमता

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिनको अपनाकर आप अपनी शारीरक क्षमता में इजाफा कर पाए। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 May 2018 12:40:47

अगर गर्मियों में दिन भर महसूस रहती है थकान तो इन उपायों की मदद से बढाएं अपनी शारीरिक क्षमता

वर्तमान समय की व्यस्ततम लाइफस्टाइल के चलते लोग अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने लगे हैं। जो कि बहुत ही भयानक स्थिति हैं। क्योंकि इसकी वजह से वे उनकी शारिरीक क्षमता में कमी आने लगी हैं। और यह बढती उम्र के साथ ओर ज्यादा दिक्कत पैदा करने लगती हैं। जिसका बुरा असर उनकी सेक्स गतिविधियों पर भी पड़ता हैं। कहते हैं एक स्वस्थ तन में ही एक स्वस्थ मन निवास करता है। अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ स्वरुप में लाते हैं तो मन भी स्वस्थ होता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिनको अपनाकर आप अपनी शारीरक क्षमता में इजाफा कर पाए। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

* व्यायाम करें
: व्यायाम करने से आपकी फिटनेस में इजाफा होता है। इससे व्यक्ति की शारीरिक क्षमता में तो इजाफा होता ही है साथ ही वह मानसिक रूप से भी अधिक शांत और मजबूत रहता है। व्यायाम करने से व्यक्ति स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करता है। व्यायाम जिम जाकर भी किया जा सकता है और घर पर भी। इसके साथ ही आप दौड़, जॉगिंग के जरिये भी अपनी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। लेकिन, यहां भी कई लोगों को वक्त की कमी सताती है। ऐसे में आप कई अन्य तरीके भी आजमा सकते हैं।

immune system,healthy living,Health tips

* आहार में बदलाव है जरूरी : ताकत बढाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी ये जानना है कि आप आहार कैसा लेते हैं? यदि आपके आहार में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और प्रोटीन जैसी चीजों की कमी है तो आपको अपने आहार में बदलाव करना जरूरी है। आहार में आपको हरी सब्जियां और फलों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर डायट लेनी चाहिए।

* मेडिटेशन करें
: आप खुद को आराम करने का मौका भी दें। कुछ देर दिमाग को शांत करें और तसल्ली से बैंठें। आप चाहे तो मेडिटेशन भी कर सकते हैं या फिर आपको योगा करना पसंद है तो कुछ देर इसे भी करें। इससे दिमाग शांत होगा और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आप अपनी नींद पूरी करें और सोने से पहले गैजेट्स, टीवी और मोबाइल से दूर रहें। इससे दिमाग को शांत रहने में मदद मिलेगी।

* खेलना है जरूरी : दोस्तों के साथ बैठकर गप्पें मारना अच्छी बात है। लेकिन, कैसा हो अगर दोस्तों के साथ जरा चहलकदमी कर ली जाए। एक जगह बैठकर कैलोरी ठूंसने से अच्छा है कि आप बेकार की कैलोरी खर्च करें। अगर दोस्तों के साथ कुछ देर आउटडोर गेम खेलने का मौका मिल जाए तो बात ही क्या। यह तो एक तीर से दो शिकार जैसा होगा। मस्ती की मस्ती और कैलोरी की छुट्टी।

* अधिक से अधिक पानी पीएं
: कई बार पानी की कमी के कारण भी हर समय थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होने लगती हैं। रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी का सेवन करें। इससे आपको अपने शरीर में बदलाव महसूस होने लगेगा। बॉडी डिटॉक्सीफाई रहेगी। सोडा, फ्लेवर्ड ड्रिंक और जूस के बजाय पानी पीने से सिरदर्द, अनिद्रा जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

* सकारात्मक सोचें :
आप अपने काम पर फोकस करें और जीवन में अपना लक्ष्य तय करें। काम में खुशी ढूढेंगे तो नकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास नहीं आएगी और आप अंदर से ताकतवर महसूस करेंगे। काम से खुश रहने से आप तनाव से दूर रहेंगे। इससे आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा और आपकी शारीरिक ऊर्जा बरकरार रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?