न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन का नकारात्मक प्रभाव, डिप्रेशन में पहुंचे दुनिया के 50 फीसदी युवा

लोगों को अपना काम बंद कर महीनों घर में बिताने पड़े। लेकिन इसका नकारात्मक असर नौकरियों पर भी पड़ा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 3:44:36

लॉकडाउन का नकारात्मक प्रभाव, डिप्रेशन में पहुंचे दुनिया के 50 फीसदी युवा

कोरोना का कहर लंबे समय से जारी हैं जो कि समय के साथ बढ़ता ही जा रहा हैं। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए दुनियाभर में समय-समय पर लॉकडाउन किया गया जिससे अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ हैं। ऐसे में लोगों को अपना काम बंद कर महीनों घर में बिताने पड़े। लेकिन इसका नकारात्मक असर नौकरियों पर भी पड़ा हैं। दुनियाभर में कई करोड़ लोगों की जॉब जा चुकी है। इसी के साथ ही लोग तनाव और डिप्रेशन का शिकार भी हो चुके हैं। वर्क फ्राम होम (Work from home) के दौरान लोगों को ड्यूटी टाइम से बहुत ज्यादा समय तक काम करना पड़ रहा है। लॉकडाउन में घर में बेरोजगार बैठने से लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो गए हैं। गूगल में लोग तनाव और चिंता से उबरने के लिए सबसे ज्यादा उपायों और दवाओं को सर्च कर रहे हैं। बुजुर्ग अकेलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए अकेलापन दूर करने के लिए लोग गूगल का सहारा ले रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा किए गए एक हालिया वैश्विक स्वास्थ्य सर्वेक्षण में चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पता चला है कि COVID-19 के दौरान दुनिया के 17% से अधिक लोग डिप्रेशन और चिंता के शिकार हैं। हर दो में से एक युवा डिप्रेशन और तनाव का शिकार हैं।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,depression and anxiety,lockdown

यह स्टडी 'युथ एंड कोविड-19: इंपैक्ट ऑफ जॉब्स, एजुकेशन, राइट एंड मेंटल वेल बीइंग' शीर्षक के नाम से प्रकाशित हुई है। इस स्टडी में 112 देशों से 12,000 से अधिक लोगों की प्रतिक्रयाएं ली गईं। इसमें शिक्षित युवाओं और इंटरनेट एक्सेस करने वाले लोगों को शामिल किया गया था। इस स्टडी में 18-29 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया था। इन लोगों से रोजगार, शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे विषयों को शामिल किया गया। इन विषयों के बारे में लोगों ने अपनी समस्याओं और राय को साझा किया है।

एक ओर लॉकडाउन ने लोगों को अपनी प्रतिभा को निखारने और कुछ नया सीखने के लिए समय दिया है, लेकिन इसने लोगों को बहुत सारी चीजों से दूर कर दिया है। रिपोर्ट के निष्कर्ष में कहा गया है कि ऑनलाइन स्टडी में रेग्युलर क्लास की अपेक्षा 65 फीसदी कम सीखा है। 50% युवा छात्रों ने कहा कि उन्हें अपनी शिक्षा में देरी की आशंका है। जिसके कारण वो तनाव और चिंता से जूझ रहे हैं। 9% ने कहा कि उन्हें अपनी परीक्षा में 'फेल होने' की आशंका है। ऐसे ही युवाओं ने नौकरी जाने के कारण परेशानी और नौकरी जाने का डर बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स