न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Hug Day पर जाने हग करने से जुड़े 6 हैरतअंगेज फायदे

हग डे पर आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह से एक जादू की झप्पी बहुत फायदेमंद हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Feb 2018 3:04:59

Hug Day पर जाने हग करने से जुड़े 6 हैरतअंगेज फायदे

वैलेंटाइन वीक को शुरू हुए कई दिन हो गए हैं। इस वीक का एक विशेष दिन है हग डे अर्थात गले मिलना। अपने पार्टनर को अपनी बाहों में भरकर उसको अपने प्यार का अहसास दिलाना। आपको संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' तो याद ही होगी, वो भी उस फिल्म 'जादू की झप्पी' देते रहते हैं और मरीजों को जीने की हिम्मत देते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा सोचते हैं कि यह बस फिल्मों में ही होता है। तो हम बताना चाहते है कि ऐसा नहीं है प्यार भरी एक हग एक इंसान के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती हैं। हग डे पर आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह से एक 'जादू की झप्पी' बहुत फायदेमंद हैं।

* एक दूसरे को ज्यादा अच्छे से समझना
: अपने साथी से नियमित रूप से आलिंगन करने से रक्त में ऑक्सीटोसिन और कोर्टिसोल नामक दो हार्मोंन का स्राव होता है। यह दोनों हार्मोंन तनाव और अवसाद से लड़ने और जोड़े को एक दूसरे को समझने में मदद करते हैं। अगर आप भी लंबे समय तक साथ और स्वस्थ रहना चाहते हो तो अपने पार्टनर को नियमित रूप से गले लगायें।

hug day,Health tips,healthy living,benefits of hug day,valentine day,valentine week

* अवसाद से बचाव : गले मिलने से शरीर में ऑक्सीटॉसिन और सेरोटोनिन नामक हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है जिससे तनाव दूर होता है, मूड अच्छा होता है और अवसाद की समस्या से बचाव होता है।

* दिल का मर्ज
: गले मिलना न सिर्फ दिल के मिजाज के लिए फायदेमंद है बल्कि इसे रोगों से दूर करने में भी मददगार है। शोधों के अनुसार गले मिलने के दौरान शरीर का रक्त संचार तेज हो जाता है जिससे रक्तच में ऑक्सीजन का प्रवाह ठीक रहता है और ब्लड प्रेशर और दिल के रोगों का रिस्क कम होता है।

* बच्चों का विकास : जर्नल ऑफ एपिडेमोलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ में प्रकाशित शोध के अनुसार, जन्मजात शिशुओं को गले लगाने से उनके मानसिक और शारीरिक विकास में आसानी होती है।

* आत्मविश्वास बढ़ाता है : शोधों की मानें तो गले मिलने से न सिर्फ मानसिक सुकून मिलता है बल्कि करीबियों के होने का आश्वासन मिलता है बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तित्व के विकास में मदद करता है।

* रक्तचाप का नियंत्रित रहना : वास्तव में आलिंगन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, और एक स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखने में भी मदद करता है। यह अवसाद का कम करता है और रक्त के दबाव को बनाए रखने में मदद करता है। रक्तचाप के स्थिर रहने से सिर दर्द और अन्य बीमारियों के होने की संभावना कम होती है। इसलिए इन सब समस्याओं से भी बचने के लिए अपने साथी को गले लगायें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?