न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उल्टी आने पर करे ये घरेलू उपाय मिनटों में मिलेगा फायदा

उल्टी आने पर करे ये घरेलू उपाय

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jun 2018 2:47:37

उल्टी आने पर करे ये घरेलू उपाय मिनटों में मिलेगा फायदा

गर्मियों का समय चल रहा हैं और ऐसे समय में बीमारियाँ अपना असर अच्छे से दिखाती हैं। सामान्यत: जो बीमारी सबसे ज्यादा गर्मियों में परेशान करती है वो है उल्टी होना। गलत खानपान, पाचन से जुड़ी समस्या के अलावा गर्भावस्था और कुछ अन्य कारणों के चलते उल्टी आने की समस्या होती है। इस समस्या से व्यक्ति का मन भी खराब हो जाता हैं। इसलिए आज हम लेकर आये हैं इससे उबरने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में।

* नींबू के रस में काला नमक और काली मिर्च डालकर पीने से उल्टी आना बंद हो जाती है। इसके अलावा नमक और शक्कर के घोल में नींबू डालकर पीने से भी लाभ होता है।

* नींबू को काटकर उस पर चीनी डालकर चूसने से इस सम्स्या में बहुत लाभ होता है। इससे चूसने से पेट के भीतर अन्न विकार खत्म हो जाता है और उल्टी आना रूक जाता है। गर्भवती स्त्री को सुबह शाम हल्के गुनगुने पानी में नींबू का रस देने पर उल्टी में लाभ होगा।

* तुलसी के रस को शहद के साथ मिलाकर पीड़ित को देने पर उल्टियां बंद हो जाती है। चने को भूनकर सत्तू बनाकर खाने से भी उल्टी आना बंद होता है।

* उल्टी आने पर हींग को पानी में घोलकर पेट पर हल्की-हल्की मालिश करने से लाभ होता है। इसके अलावा हरा धनिया या पुदीने की चटनी का सेवन भी बार बार करने पर उल्टियां बंद हो जाती है।

* इलायची की छाल को तवे पर जलाकर शहद के साथ चाटने और लौंग को आंच पर थोड़ी देर भूनकर मुंह में रखकर चूसने से भी उल्टी रूक जाती है।

vomiting,home remedies,home remedies for vomiting,Health tips

* जामुन के नर्म पत्ते और आम के पत्तों को पानी में उबाल लें। खूब उबाल आ जाने पर इन पत्तों को सरसों के साथ पीस लें और शहद डालकर पिएं। इस तरीके से हर तरह से उल्टी आना समाप्त हो जाती है।

* चावल के मांड के साथ तीन छोटे चम्मच बेलगिरी का रस पीने से उल्टी आना तुरंत बंद हो जाता है। संतरे के छिलके का चूर्ण बनाकर तीन ग्राम की मात्रा लेकर शहद के साथ चाटने से उल्टी में आराम होता है।

* चावल धुले हुए पानी में शहद डालकर पीने से उल्टी होने पर लाभ होता है। इसके अलावा मसूर के सत्तू में मिश्री डालकर पीने से भी उल्टी आना बंद हो जाती है।

* मूंग और आंवले को पानी में उबालकर निचोड़ लें। इससे निकले हुए रस में घी और सेंधा नमक डालकर पीने से उल्टी आना बंद हो जाएगी। मूंग, मसूर और जौ के आटे को पकाकर पतली सी राब बनाकर, शहद के साथ इसका सेवन करें। इससे पित्त के कारण होने वाली उल्टी में लाभ होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?