न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैरों के नाखूनों में दर्द से राहत दिलाये ये टिप्स...

जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से न सिर्फ पैरों के नाखून के दर्द से छुटकारा मिलता है बल्कि वे सुंदर और मजबूत भी बनते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Nov 2017 4:58:11

पैरों के नाखूनों में दर्द से राहत दिलाये ये टिप्स...

नाखून सेहत के लिये बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ये किसी इनसान की सुंदरता के प्रतीक होने के साथ-साथ सेहत का हाल भी बयां करते हैं। लेकिन कई बार इनमें दर्द की समस्या भी हो जाती है। लेकिन कुछ लोगों को नाखूनों को लेकर यह गलत धारण है कि कैल्सियम की कमी ही नाखूनों से जुडी तमाम समस्याओं का कारण है और वो कैल्सियम की गोलियां को सेवन शुरू कर देते हैं जो कि गलत होता है। क्या आपको पता है नाखूनों में कैल्सियम बहुत ही कम मात्रा में होता है और वे केवल ऊपरी हिस्सों में ही होता है।

शरीर में प्रोटीन की कमी से नाखून पतले हो सकते हैं और लंबाई में फटने भी लगते हैं। वहीं नाखूनों में रक्तसंचार ठीक प्रकार से न होने पर भी पैर के नाखून दर्द करते हैं। तो चलिये जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से न सिर्फ पैरों के नाखून के दर्द से छुटकारा मिलता है बल्कि वे सुंदर और मजबूत भी बनते हैं।

home remedies,remedies to treat pain in nails,healthy living,Health tips,Health

# नाखून काट दें : यदि पैरों के नाखून काफी लंबे हों तो उनमें दर्द की समस्या अपने आप ही पैदा हो जाएगी। इसलिये नाखूनों को समय समय पर काट कर उन्हें हमेशा साफ रखना चाहिये। इससे वे गंदगी से दूर रहेंगे और उनमें बैक्टीरिया पैदा नहीं होगें। नाखूनों को काटते समय उनके कोनों को ध्यानपूर्वक काटना चाहिए और नाखूनों को काटकर नेल फाइल से कोनों को गोलाई दे दी जाएं।

# मसाज : रात को अपने नाखूनों को गुनगुने ऑलिव ऑयल में भिगोकर हल्की मसाज करें इससे नाखून स्वस्थ बनेंगे। नियमित रूप से अपने नाखूनों पर नेल ऑयल या क्यूटिकल ऑयल से मसाज करें।

# जूते : कुछ लोग बहुत टाइट जूते पहनते हैं या फिर आगे से निकाले जूते पहन लेते हैं उनके पैरों की उंगलियों के नाखूनों में दर्द होने लगता है। ऎसा तब होता है जब पैरों के नाखूनों के कोनों में उंगलियों का मांस फंस जाता है। तो आरामदायक जूतों का चुनाव करें।

# समुद्री नमक : कमजोर व दर्द करते पैरों के नाखूनों के उपचार के लिए समुद्री नमक भी एक असरदार उपाय है। इस पेस्ट को बनाने के लिए दो चम्मच समुद्री नमक में दो बूंदे नींबू का रस, लोबान तेल और गेहूं के बीज के तेल की मिला लें और इस मिश्रण में अपने नाखूनों को 10 से 15 मिनट के लिए भिगो लें। इस उपाय को सप्ताह में दो से तान बार दोहरायें।

# जैतून का तेल व नींबू का रस : नींबू के रस में कुछ बूंदे जैतून का तेल मिलाकर इस मिश्रण मिश्रण को हफ्ते में कम से कम दो बार नाखूनों पर हल्के से मसाज करें। इससे कमजोर नाखूनों में मजबूती आयेगी और उनमें दर्द होना भी बंद हो जाएगा। आप चाहें तो केवल ऑलिव ऑयल से भी मसाज कर सकते हैं।

# विटामिन E : विटामिन E का कैप्सूल या अम्पूल्स किसी भी घरेलू उपाय प्रेमी के लिए एक शानदार उपाय हैं। अपने बालों और त्वचा की देखभाल की तरह इसे अपने नाखूनों की देखभाल के लिए बनाये गये मिश्रण में भी डालना न भूलें। इस तेल की कुछ बूंदों के साथ हर रात एक सौम्य मालिश नाखूनों की हालत में सुधार करने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश