Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पथरी होने पर करें ये घरेलू उपाय होगा फायदा

आज हम आपको बताने जा रहे हैं पथरी को दूर करने के घरलू उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Dec 2017 4:31:16

पथरी होने पर करें ये घरेलू उपाय होगा फायदा

पथरी अर्थात किडनी स्टोन तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है। इस बीमारी की कोई उम्र नहीं होती। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपना शिकार बना लेती है। मूत्राशय और किडनी में कैल्शियम, फास्फोरस, ओक्सालिक एसिड और यूरिक एसिड के मिलने के कारण पथरी की समस्या होती है। इसके अलावा गलत खान पान, विटामिन डी का अधिक सेवन डिहाइड्रेशन और शरीर में मिनरल्स का संतुलन बिगड़ने के कारण भी पथरी हो जाती है। गुर्दे में पथरी होना काफी दर्द भरा होता है, बहुत से लोग इस समस्या से अक्सर परेशान रहते है। पथरी का आकार हर व्यक्ति के शरीर में अलग होता है, छोटी पथरी पेशाब के रस्ते बाहर निकल जाती है पर अगर पथरी का आकार बड़ा हो तो वो मूत्र मार्ग से बाहर नहीं निकल पाती, फिर पेशाब करते वक़्त दर्द और जलन महसूस होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पथरी को दूर करने के घरलू उपायों के बारे में।
home remedies,kidney stones,Health tips,healthy living,hygiene life * पपीते की जड़ 6 ग्राम पीस ले, अब इसे 50 ग्राम पानी में अच्छे से घोल कर साफ़ कपडे से छान ले और मरीज़ को पीला दे। 21 दिन तक ये घोल रोगी को पिलाने पर पथरी गल कर पेशाब के रस्ते बाहर निकल जाएगी।

* प्राचीन काल से ही निम्बू के रस और जैतून के तेल के मिश्रण को पित्ताशय की पथरी के इलाज में इस्तेमाल किया जाता आ रहा है, लेकिन इसे किडनी की पथरी के इलाज में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। निम्बू में साइट्रिक एसिड होती है जो कैल्शियम से बनी पथरी को तोड़ती है और उसकी और ज्यादा ग्रोथ होने से रोकती है।

* पथरी को गलाकर निकालने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल काफी फायदेमद है। पथरी गलाकर निकालने के लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद और दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर दिन मर दो से तीन बार रोजाना पियें। इस नुस्खे के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में पथरी निकल जायेगी।

* 250 ग्राम पानी में 20 ग्राम कूलथी डाल कर उबाल ले , जब पानी एक चौथाई रह जाए तब इसे उतार कर छान ले। ये पानी जब गुनगुना हो तब रोगी को पिलायें। 20 दिन लगतार ये उपाय दिन में 2 बार करने से पथरी घुल कर बाहर निकल जाएगी।

* रोज सुबह एक-एक चम्मच तुलसी के रस और शहद को मिलाकर सेवन करें। ऐसा लगातार पांच-छः महीने तक करने से धीरे-धीरे आपकी पथरी मूत्र मार्ग से बाहर निकल जायगी। आप रोज सुबह ताजा तुलसी की पत्तियों को चबाकर भी सेवन कर सकते हैं।

* पथरी के दर्द में आराम पाने और किडनी में पथरी बनाने वाले पदार्थो को रोकने के लिए अजवाइन का सेवन करना चाहिए। रोजाना अजवाइन का जूस पीने से पथरी की प्रॉब्लम नहीं होती। अजवाइन के बीजो की चाय पीने से भी किडनी में लाभ होता है।

* ताजा हरे राजमा के बीजों को निकाल कर गर्म पानी में डाल दें। अब इस पानी को हल्की आंच में तब तक उबालें जब तक कि बीज नरम न हो जाएँ। अब इसे छानकर पानी अलग निकाल लें और ठंडा होने दें। अब इस पानी को पी लें। इसे रोज दिन में दो तीन बार सेवन करें।

* पत्थरचट्टा के पत्तो को पानी में उबाल ले और काढ़ा बना कर पिये, इस उपाय को लगातार 2 हफ्ते करने से पथरी से निजात मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology