Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर नींद के लिए गोलियों का सहारा लेतें है तो रुकिए ये प्राकृतिक उपाय रहेंगे फायदेमंद

अनिद्रा से बचने के लिए कुछ लोग नींद की गोलियों को सहारा लेते हैं लेकिन इसके बहुत से साइड इफेक्ट होते है इसलिए इस समस्या से बचने के लिए प्राकृतिक उपायों का सहारा लेना सहीं रहता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Nov 2017 4:32:48

अगर नींद के लिए गोलियों का सहारा लेतें है तो रुकिए ये  प्राकृतिक उपाय रहेंगे फायदेमंद

अच्छी नींद आना आवश्यक होता है क्योंकि इससे थकान दूर होकर शरीर ऊर्जा , शक्ति और ताकत से भर जाता है। आप तरोताजा होकर नए दिन की शुरुआत जोश के साथ कर पाते है। इससे याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। अनिद्रा के कारण आपको दिनभर सिर भारी रहना, उबासियां आना, किसी भी काम में मन न लगना आदि समस्याओं से गुजरना पड़ता है। रात को नींद का न आना अनिद्रा रोग की वजह से हो सकता है या फिर किसी चीज से डर या किसी काम को ले कर हमारी उत्सुकता की वजह से भी अक्सर नींद न आने की समस्या हो जाती है। अनिद्रा से बचने के लिए कुछ लोग नींद की गोलियों को सहारा लेते हैं लेकिन इसके बहुत से साइड इफेक्ट होते है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए प्राकृतिक उपायों का सहारा लेना सहीं रहता है। आइए ऐसे ही कुछ प्राकृतिक उपायों के बारे में जानें।
treating insomnia,insomnia,insomnia symptoms,insomnia causes,Health tips,healthy living # पुरानी चिकित्सा पद्धतियों में जायफल का प्रयोग नींद लाने में सहयोगी पदार्थ के रूप में सदियों से किया जा रहा है। जायफल लेने का सबसे प्रचलित तरीका ये है कि सोने से पहले इसकी एक चुटकी मात्रा दूध में डालकर पी लें। यदि आप दूध पसंद नहीं करते तो इसे पानी या फ्रूट जूस में मिलाकर भी ले सकते हैं।

# आपको अगर नींद कम आती हो या देरी से आती हो तो रात को सोने से पहले दस मिनट के लिए पैरों को गरम पानी में डाल कर बैठे फिर पैरों को साफ़ करे और सो जाए। सोते वक़्त पैर गरम रखने से अच्छी और गहरी नींद आती है।

# पारंपरिक चिकित्सकों द्वारा अनिद्रा के इलाज के लिए लैवेंडर का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन हाल ही के वर्षों में क्लीनिकल रिसर्च में हुए अध्ययन में भी यहीं माना कि लैवेंडर स्लीप डिसआर्डर के इलाज के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा एसोसिएटेड स्लीप सोसायटी द्वारा किए गए निष्कर्ष के अनुसार, लैवेंडर के तेल अनिद्रा से राहत का एक प्रभावी साधन हो सकता है, विशेष रूप से महिलाओं और युवा लोगों में।

# गर्म दूध पीने से आरामदायक अहसास मिलता है क्योंकि दूध में ट्रिप्टोफेन (Tryptophan) नामक यौगिक होता है जो एक प्राकृतिक निद्राकारक है। हल्के गर्म दूध के छोटे गिलास में एक चुटकी दालचीनी डालकर पीने से अच्छी नींद आती है।

# ज्ञान मुद्रा बनाने के लिए तर्जनी अंगुली Index Finger व अंगूठे Thumb के सिरो को मिलाते है और बाकी तीन अंगुलियां सीधी रखते है। इसे दोनों हाथों में बनाएँ। इसे बैठे हुए , लेटे हुए , चलते हुए कभी भी किया जा सकता है। ये मुद्रा दिमाग के लिए बहुत लाभकारी है। इससे डिप्रेशन , गुस्सा , चिड़चिड़ापन दूर होते है। दिमागी शक्ति , स्मरण शक्ति व एकाग्रता बढ़ती है। मानसिक शांति मिलती है। अनिद्रा दूर होती है। ज्ञान मुद्रा एक योग मुद्रा है। अन्य योग मुद्राएँ भी बहुत लाभदायक होती है।

# ब्राह्मी का इस्तेमाल आमतौर पर मस्तिष्क के लिए किया जाता है। यह मस्तिष्क के लिए एक पौष्टिक टॉनिक तो है ही साथ ही यह मस्तिष्क को शान्ति भी देता है। लगातार मानसिक कार्य करने से थकान के कारण जब व्यक्ति को अनिद्रा की समस्या होती है तो ब्राह्मी का आश्चर्यजनक असर देखने को मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology