न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पैरों की बदबू से अगर होना पड़ता है शर्मिंदा तो करें ये घरेलू उपचार

बहुत से ऐसे घरेलू उपाय है जिन्हें आजमाकर आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं उन घरेलु उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Dec 2017 1:56:49

पैरों की बदबू से अगर होना पड़ता है शर्मिंदा तो करें ये घरेलू उपचार

तन की दुर्गंध को तो हम डियो या परफ्यूम लगाकर दूर या फिर कम कर लेते हैं लेकिन पैरों से आने वाली बदबू को दूर करने का कोई बहुत कारगर उपाय नहीं है। कई बार इसके चलते शर्मिंदगी भी उठानी पड़ जाती है। पैरों से आने वाली बदबू को ब्रोमिहाइड्रोसिस के नाम से भी जाना जाता है। अकसर लंबे समय तक जूते पहने रहने और पैरों में अत्यधिक पसीना आने के कारण कई लोगों को पैरों की बदबू की परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी पैरों से आती इस बदबू से परेशान है और इस कारण लोग आपके पास बैठने से कतराते हैं, तो घबराइए नहीं। इस समस्या से निजात पाना अब कोई मुश्किल काम नहीं है। बाजार में पैरों की बदबू को दूर करने का कोई बहुत कारगर उपाय नहीं है लेकिन बहुत से ऐसे घरेलू उपाय है जिन्हें आजमाकर आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं उन घरेलु उपायों के बारे में।

foot odor,home remedies,Health tips,healthy living,physical hygiene,physical well being,skin care,hygiene management,healthy body

* बेकिंग सोडा : पैरों से आने वाली बदबू को दूर करने का यह एक बेहद कारगर और आसान तरीका है। यह पसीने के pH लेवल को सामान्य रखता है और बैक्टीरिया को नियंत्रित करने में कारगर होता है। आप हल्के गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा मिला लें। फिर इसमें 15 से 20 मिनट तक पैर डुबोए रखें। कुछ हफ्तों तक ऐसा करने से फायदा नजर आएगा।

* लैवेंडर ऑयल : लैवेंडर ऑयल न केवल अच्छी खूशबू देता है बल्कि यह बैक्टीरिया को मारने में भी असरदार है। इस तेल में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जो पैरों की बदबू को दूर करने में बहुत फायदेमंद रहते हैं। हल्के गर्म पानी में कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल की डालकर पैरों को उसमें कुछ देर के लिए डुबोकर रखें। दिन में दो बार ऐसा करना फायदेमंद रहेगा।

* पानी और चाय की पत्ती : अगर पैरों की बदबू आपके लिए एक गंभीर समस्या बन चुकी है, तो इस समस्या से निजात पाने के लिए गर्म पानी और चाय की पत्ती के नुस्खें को आजमाएं। एक टब में गर्म पानी ड़ाले और फिर उस में चाय की पत्ती या टी-बेग डालें। लग-भग आधे घंटे के लिेए अपने पैरों को इस गर्म पानी में रहने दें।

* नमक का करें इस्तेमाल : नमक एक ऐसी चीज है जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको पैरों से भी बदबू आती है तो गर्म पानी में नमक डालकर पैरों को उसमें भिगोकर रखें और उसके बाद पैरों को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिन में फर्क महसूस होगा और अगर आप सादे नमक के स्थान पर काले नमक का इस्तेमाल करेंगे तो ज्यादा फायदा नजर आएगा।

* फुट स्क्रब : पैरों की बदबू की समस्या से बचने के लिए स्क्रब की मदद भी ले सकते हैं। अदरक व नींबू को मिलाकर बनाए गए फुट स्क्रब को पैरों पर अच्छे से लगाकर, हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें। इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार पैरों पर लगाने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?