Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन घरेलू नुस्खों की मदद से रखे बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल

दवाई खाने से पेट की परेशानी, वजन बढ़ने की तकलीफ और गैस से परेशान है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे घरेलु नुस्के के बारे में बताते हैं जो बल्ड शुगर के लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 4:25:45

इन घरेलू नुस्खों की मदद से रखे बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल

डायबिटीज की समस्या होना आजकल आम बात सी हो गयी है। शरीर में इंसुलीन जब ठीक से काम नहीं करता है या शरीर की कोशिकाए इंसुलिन के लिए ठीक से काम नहीं करती हैं तो यह समस्या पैदा होती है। अगर आपका ब्लड शुगर कंट्रोल है तो आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहते हैं। लेकिन बल्ड शुगर की समस्या होने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।और इसीलिए लोग टैबलेट्स के ज़रिए डायबिटीज़ को नियंत्रित करने की कोशिश में अक्सर कुछ ऐसे वैकल्पिक हर्बल उपचार की तलाश करते हैं, जिससे कि वो ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकें। तो चलिए आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं जो बल्ड शुगर के लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
home remedies to treat diabetes,tips to treat diabetes,healthy living,Health tips करेला

करेला जिसके बारे में सोचते ही मुँह में कड़वा सा टेस्ट आने लगता है लेकिन वही करेले इंसुलिन-पॉलीपेप्टाइड-पी से परिपूर्ण होता है। करेला के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम हो जाता है। इसके अलावा करेला में ऐसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो घटते-बढ़ते ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का काम करते हैं।

सहजन की पत्तियाां

सहजन एक जड़ी-बूटी है। डायबिटीज में सहजन खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है। सहजन की सब्जी खाने से शुगर लेवल को मैनेज किया जा सकता है। सहजन की पत्तियों का रस का सेवन करके भी आप आसानी से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। सहजन में राइबोफ्लेविन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके चलते यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।


home remedies to treat diabetes,tips to treat diabetes,healthy living,Health tips मेथी

मेथी हर तरीके से स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। और वैसे ही मेथी डायबिटीज वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी मणि जाती है। मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर के गुण पाए जाते हैं। जो पाचन को सही रखने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से शुगर के लेवल को नियंत्रण किया जा सकता है।

एलोवेरा


जबरदस्त फायदों से भरपूर एलोवेरा डायबिटीज रोगियों के लिए कारगर उपाय हो सकता है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए किसी औषधी से कम नहीं है। इसके रस का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है और ये डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में फायदेमंद हो सकता है। home remedies to treat diabetes,tips to treat diabetes,healthy living,Health tips दालचीनी

हर घर के मसालों में उपयोग होने वाली दालचीनी डायबिटीज के मरीज़ के लिए एक जबरदस्त उपाए है। शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता और लो ब्लड शुगर के स्तर में सुधार करने में मददगार है। अगर आप इंसुलिन रो नियंत्रित करना चाहते हैं तो रोजाना आधा चम्मच दालचीनी का सेवन करें। इसके अलावा दालचीनी वजन नियंत्रण में भी काफी सहायक है।

अमरूद


अमरूद एक मौसमी फल है। अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो इम्यूनिटी को बढ़ाने और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। लेकिन आपको बता दें कि अमरूद के सेवन से बल्ड शुगर के लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। home remedies to treat diabetes,tips to treat diabetes,healthy living,Health tips तुलसी

तुलसी में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर के बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति सक्रिय बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे इंसुलिन तेजी से बढ़ने लगते हैं। अगर आप रोजाना तुलसी का सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों का सेवन कई रूपों में कर सकते हैं।

जामुन

जामुन एक मौसमी फल है जो स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकने का काम करता है। जामुन के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित हो जाता बै और इंसुलिन भी नहीं बढ़ता है। अगर आप डायबिटीज को नियंत्रण में करना चाहते हैं को रोजाना सुबह 4 से 5 जामुन खा सकते हैं या एक गिलास पानी में एक चम्मच जामुन पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। ऐसा करने से आपका डायबिटीज आसानी से नियंत्रण में आ जाएगा।

home remedies to treat diabetes,tips to treat diabetes,healthy living,Health tips अलसी

अलसी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। अलसी को फाइबर का खजाना माना जाता है। अलसी के सेवन से दिल की बीमारियों को कम किया जा सकता है। अलसी ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन सेंसिटिवटी पर भी नियंत्रण करने में मदद कर सकती है।

कद्दू के बीज


कद्दू के बीज भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं। इनका नियामित सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology