न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाखूनों के पीलेपन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय

अपने चेहरे की सुंदरता को कायम रखने के साथ-साथ हमें अपने शरीर के अन्य अंगो का भी खास ख्याल रखना जरुरी होता है। हाथो की सुंदरता बढ़ाने में हमारे नाखूनों की अहम भूमिका होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Nov 2017 11:56:16

नाखूनों के पीलेपन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय

अपने चेहरे की सुंदरता को कायम रखने के साथ-साथ हमें अपने शरीर के अन्य अंगो का भी खास ख्याल रखना जरुरी होता है। हाथो की सुंदरता बढ़ाने में हमारे नाखूनों की अहम भूमिका होती है। अगर हमारे नाखून साफ तथा चमकदार होते हैं तो हाथो की खूबसूरती अत्यधिक बढ़ जाती है। साफ-सुथरे नाखून साफ होना आपकी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अच्छे स्वास्थ्य की निशानी होती है। जिस तरह आप आप अपने चेहरे को चमकाने के लिए जद्दोजहद करती है उसी तरह आपको अपने नाखून चमकाने के लिए देखभाल करना जरुरी है। सुंदर और चमकदार नाखून ही हाथों की पूरी तरह शोभा बढ़ाते हैं लेकिन अगर नाखून ही पीले हो तो यह हाथों की सुंदरता को पूरी तरह कम कर देते हैं। नाखूनों में पीलापन तब आने लगता है जब अधिक समय तक नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी रहे क्योंकि ऐसे में नाखूनों को प्राकृतिक ऑक्सीजन नहीं मिल पाती जिसके कारण वह पूरी तरह पीले पड़ जाते हैं। आइये हम बताते हैं आपको कि अप्प किस तरह से नाखूनों का ये पीलापन दूर कर सकती हैं।

* टूथपेस्ट :

पीले नाखून की समस्या को दूर करने के लिए टूथपेस्ट एक अच्छा तथा आसान उपाय है। नाखूनों को चमकदार बनाने के लिए इनमे टूथपेस्ट से स्क्रब करें। इससे नाखूनों के दाग तथा पीलापन दूर होता है साथ ही नाखून चमकदार बने रहते हैं।

* माइल्ड बाथिंग लोशन :

एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें एक माइल्ड बाथिंग लोशन मिला दें और फिर उसमें अपने हाथों को 15 से 20 मिनट रखें। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार जरूर करें।

home remedies,yellowness of nails,Health tips,Health,healthy living

* नींबू :

इसका खट्टापन सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है। इसके लिए आप अपने हाथ को नींबू पानी में डुबा लें। इससे आपके नाखून का पीलापन और धब्बे चले जाएंगे। यह तरीका पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है।

* बेकिंग पाउडर :

नाखूनों का पीलापन दूर करने के लिए बेकिंग पाउडर और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण को अपने नाखूनों में लगाए। इससे धीरे-धीरे नाखूनों का पीलापन दूर होने लगेगा।

* मैनीक्योर :

आप हफ्ते में एक मैनीक्योर भी कर सकते है इससे भी पीलापन टिक नहीं पाता है लेकिन मैनीक्योर करने से पहले नाखूनों पर विटामिन युक्त तेल जरूर लगा लें। इससे आपको पीलेपन से जल्दी निजात मिलेगी।

* आहार में बढ़ाएं जिंक और विटामिन E की मात्रा :

शरीर में जिंक की कमी पीले नाखून का सबसे बड़ा कारण है। रोजाना के आहार में जिंक की मात्रा बढ़ाने की कोशिश करें। इससे पीले नाखून की समस्या हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। साथ ही विटामिन E भी पीले नाखून की समस्या से तेजी से निजात दिलाता है। अगर आपके नाखून पीले न भी हों, तो भी आप विटामिन E और जिंक का सेवन करें। ऐसा करने पर आपके नाखून में पीलापन कभी नहीं दिखेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?