न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 5 प्रभावी उपाय दूर करेंगे बदन दर्द, आजमाते ही मिलेगा आराम

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से बदन दर्द में आराम मिलेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Feb 2021 2:57:05

ये 5 प्रभावी उपाय दूर करेंगे बदन दर्द, आजमाते ही मिलेगा आराम

वर्तमान समय की जीवनशैली बेहद अव्यवस्थित और तनाव से भरी हुई हैं जिसमें व्यक्ति को आराम के लिए समय नहीं मिल पाता हैं। इसके चलते मांसपेशियों में अकडन और शरीर में दर्द की समस्या उठने लगती हैं। यह समस्या आपको काम करने में भी व्यवधान डालती हैं। ऐसे में लोग दवाइयां लेना पसंद करते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक साबित होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से बदन दर्द में आराम मिलेगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

हीट या कोल्ड थेरेपी

क्रायोथेरेपी यानी कोल्ड थेरेपी। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है यह बर्फ द्वारा की जाती है। मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में बर्फ का उपयोग इस थेरेपी में काफी महत्वपूर्ण है। जब बर्फ और ठंडा पानी बदन पर लगता है तो रक्त परिसंचरण कम होने लगता है, जिसके कारण शरीर में आने वाली सूजन और दर्द में राहत मिलती है। आप बर्फ का पैक, जेल पैक, आइस मसाज के माध्यम से भी ये थेरेपी कर सकते हैं। वहीं हीट मसाज में मांसपेशियों की ऐंठन, इनका खिंचाव, तनाव और अकड़न को दूर किया जाता है। हाइड्रोथेरेपी, हॉटपैक और पैराफिन वैक्स हीटथेरेपी के अंदर ही आते हैं। वैसे तो ये थेरेपी फिजियोथैरेपिस्ट की मदद से की जाती है लेकिन आप घर पर भी गर्म कपड़े से बॉडी पर सिकाई करके थेरेपी ले सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,body pain

सरसों का तेल

जिन लोगों को बदन दर्द की समस्या है वह सरसों के तेल के उपयोग से अपने रक्त के प्रभाव को बढ़ा सकते हैं और मांसपेशियों में आई अकड़न को ढ़ीला कर रक्त परिसंचरण में सुधार ला सकते हैं। इसके लिए आपको लहसुन की फांकों को काटना होगा और सरसों के तेल मैं उन टुकड़ों को डालकर चलाना होगा। इसके बाद आपको कपूर डालकर गैस पर रखकर कुछ समय तक गर्म करना होगा। अब आप बनें तेल को गैस से उतारें और ठंडा करें। ठंडा हो जाने के बाद प्रभावित क्षेत्र पर इस तेल से मसाज करें, आराम मिलेगा।

अदरक

अदरक घरेलू उपाय में बेहद प्रभावशाली मानी गई है। चूंकि इसके अंदर सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं ऐसे में यह शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में मददगार है। यह रक्त प्रभाव और परिसंचरण की सेहत में सुधार लाती है। साथ ही अदरक की चाय का अगर नाश्ते में सेवन किया जाए तो ये मांसपेशियों में हो रहे दर्द को कम करती है। आप इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अदरक को पीस लें और एक कपड़े में बांध लें। उसको गर्म पानी में कुछ वक्त के लिए डालें और ठंडा होने के बाद प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। ऐसा करने से बदन दर्द दूर हो जाएगा।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,body pain

सेंधा नमक

सेंधा नमक को प्राकृतिक उपचार के रूप में देखा जाता है। यह मांसपेशियों के ऊतकों की सूजन को दूर करने में बेहद मददगार है। साथ ही पुरानी समय से चली आ रही मांसपेशियों के दर्द में भी ये छुटकारा दिलाता है। ऐसे में आप एक बाल्टी या टब में गर्म पानी और दो चम्मच सेंधा नमक डालें और उस टब में बैठ जाए या फिर आप उस पानी को अपने बदन पर डालें। 15 से 30 मिनट तक उस पानी से अपने बदन को भिगाएं रखें। सेंधा नमक के स्नान से मांसपेशियों का दर्द दूर हो जाएगा।

दालचीनी

अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो बता दें कि दालचीनी आपकी परेशानी को दूर करने में बेहद मददगार है। दालचीनी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ साथ सूजनरोधी गुण भी पाए जाते हैं जो अर्थराइटिस जैसी समस्या को दूर करने में बेहद मददगार हैं। ऐसे में आपको एक गिलास दूध में आधा चम्मच दालचीनी और शहद को मिलाना होगा और फिर उसका सेवन करना होगा। ऐसा करने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी। साथ ही आप दालचीनी और शहद से बने पेस्ट को बदन पर मसाज के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप ये पेस्ट प्रभावित क्षेत्र पर लगाएंगे तो इससे दर्द में राहत मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग