न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कड़कड़ाती सर्दी में भी बॉडी को गर्म रखती हैं खाने की ये चीजें

ठण्ड का मौसम जितना सुहाना हैं उतना ही खतरनाक भी। क्यूंकि अगर सही पहनावा और आहार का ध्यान नहीं दिया तो बीमारियाँ हमें घेर लेती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Dec 2017 5:09:02

कड़कड़ाती सर्दी में भी बॉडी को गर्म रखती हैं खाने की ये चीजें

वो गाना तो आपने सुना ही होगा "ये मौसम का जादू है मितवा, ना अब दिल पे काबू है मितवा"। जी, हां मौसम अपना जादू बिल्कुल दिखा रहा हैं और ठण्ड बढ़ा रहा हैं। आपको भी अपने दिल पर काबू नहीं होता और रजाई से निकलने की इच्छा नहीं होती। लेकिन निकलना तो पड़ेगा साहब, काम भी तो करना हैं। ये ठण्ड का मौसम जितना सुहाना हैं उतना ही खतरनाक भी। क्यूंकि अगर सही पहनावा और आहार का ध्यान नहीं दिया तो बीमारियाँ हमें घेर लेती हैं। हम सर्दियों में गर्म कपडे पहन कर खुद को बाहरी ठण्ड से तो बचा लेते हैं, लेकिन इन गर्म कपड़ों के साथ ही आपको अपनी शरीर को अंदरूनी रूप से भी गर्म रखना पड़ता हैं और ये हो सकता हैं उचित आहार से। तो आज हम आपके लिए लाये हैं कुछ ऐसी औषधियों की जानकारी जो आपके शरीर को अन्दर से गर्म रखें और बिमारियों से दूर करें।

* अदरक :

अदरक का सेवन करने से शरीर में रक्त प्रवाह को ठीक रखता है जो कि शरीर की गर्मी को बढ़ाने का भी कार्य करता है। अदरक का इस्तेमाल करके आप नहा भी सकते हैं और सर्दी-खांसी जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए थोड़े अदरक को पानी के साथ उबालें और नहाने वाले पानी में मिला दीजिए और शावर ले लीजिए।

* इलायची :

इलायची भी शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह श्वसन प्रणाली को दुरुस्त रखने में सहयोग करती है। सर्दियों में अक्सर ठंड की वजह से सरदर्द की समस्या आती है। इलायची इस दर्द से राहत दिलाने में मददगार है।

home remedies,warm in winter,Health tips,winter care tips,body care tips,simple health tips

* काली मिर्च :

काली मिर्च बहुत फायदेमंद जड़ी-बूटी होती है, जिसका सर्दियों में जरुर सेवन करना चाहिए। इसके एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण सर्दियों में सूप या चाय आदि जैसी गर्म चीजों के साथ काली मिर्च को मिलाकर सेवन करने से शरीर खांसी और जुखाम जैसी बीमारियों से भी दूर रहता है।

* दालचीनी :

दालचीनी में कई औषधीय गुण होते हैं जो हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन यह शरीर के अंदर अतिरिक्त नमी को सूखाने और गर्म रखने में मदद करती है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और पाचन तंत्र को सही करने वाले तत्व भी होते हैं।

* लाल मिर्च :

लाल मिर्च में विटामिन सी होता है, जो खांसी और बलगम की समस्या को खत्म करने में मदद करती है। इसके अंदर उच्च मात्रा में पाया जाने वाला कैप्साइसिन शरीर का मेटाबॉलिक रेट और अंदरूनी तापमान बढ़ाने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका