न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर नियमित पैरों के दर्द से है परेशान तो अपनाये ये घरेलू उपचार

आज हम आपको बताए जा रहे हैं कुछ ऐसे घरलू उपचार जो आपके पैरों का दर्द दूर करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Apr 2018 3:12:45

अगर नियमित पैरों के दर्द से है परेशान तो अपनाये ये घरेलू उपचार

वर्तमान समय की जीवनशैली काफी व्यस्ततम है जिसमें व्यक्ति को सिर्फ काम ही दिखाई देता हैं। जिसके चलते वह अपने शरीर की अच्छे से देखरेख नहीं कर पाते और बिमारियों का शिकार होते हैं। सबसे ज्यादा व्यक्ति जिससे परेशान होते हैं वो है पैरों का दर्द। यह पैरों की उंगलियों, एड़ी, तलवे और टखने सहित पैरों में कहीं भी हो सकता है। इसके पीछे की कई वजह हो सकती हैं। लेकिन अगर इस दर्द का इलाज जल्दी ना किया जाये तो यह बढ़ता जाता है और असहनीय स्थिति में पहुँच जाता हैं। इसलिए आज हम आपको बताए जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपचार जो आपके पैरों का दर्द दूर करें।

* हॉट एंड कोल्ड वॉटर थेरेपी : हॉट एंड कोल्ड वॉटर थेरेपी पैर में दर्द के इलाज के लिए एक कारगर तरीका है। हॉट वॉटर ट्रीटमेंट ब्लड फ्लों को बढ़ावा देने और कोल्ड ट्रीटमेंट सूजन को कम करने में मदद करता है। दो पानी की बाल्टी लें एक में ठंडा पानी और दूसरें में सहने करने योग्य गर्म पानी डालें। अपने पैरों को तीन मिनट गर्म पानी की बाल्टी में डालें और तीन मिनट के बाद अपने पैरों को 10 सेकंड के लिए ठंडे पानी की बाल्टी में डालें। इस प्रक्रिया को 2-3 बार दोहराये। लेकिन ध्यान रहें कि आप गर्म पानी से शुरूआत और ठंडे पानी पर समाप्त करें। आप पैरों में दर्द को कम करने के लिए 10 मिनट के लिए बारी-बारी गर्म और ठंडा पैक भी लगा सकते हैं।

pain in leg,leg pain,home remedies,heath y living,Health tips

* बर्फ से सिकाई : अगर बहुत अधिक दौड़-भाग करने से आपकी टांगों में दर्द है तो ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद होगा। ऐसा करने से दर्द तो कम होगा ही, साथ ही अगर सूजन और झनझनाहट है तो उसमें भी फायदा मिलेगा। इसके लिए आप एक पतले कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़ों को डालकर प्रभावित जगह पर 10 से 15 मिनट तक सिकाई करें। दिन में दो से तीन बार ऐसा करना जल्दी फायदा पहुंचाएगा।

* सिरका : सिरका, सूजन, मोच या ऐंठन के कारण होने वाले पैरों में दर्द का कारगर इलाज है। गर्म पानी की एक बाल्टी में दोब बड़े चम्मच सिरके और एक छोटा चम्मच नमक या सेंधा नमक मिलाये। फिर इसमें अपने पैरों को लगभग 20 मिनट के लिए डूबों दें।

* लौंग का तेल : लौंग का तेल सिरदर्द, जोड़ों के दर्द, एथलीट फुट, नेल फंगस और पैरों के दर्द को दूर करने वाला एक अद्भुत तेल है। तुरंत राहत पाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल पैरों में धीरे-धीरे मालिश करने के लिए करें। मसाज रक्त के प्रवाह को उत्तेजित करता है और मांसपेशियों को आराम देता है। पैरों में दर्द की समस्य से जल्द राहत पाने के लिए एक दिन में कई बार मालिश करें।

* अदरक का इस्तेमाल : अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है। यह सूजन और दर्द को कम करने का काम करती है। यह ब्लड-सर्कुलेशन को बढ़ाती है, जिससे मांस-पेशियों को राहत मिलती है।

* सेंधा नमक : सेंधा नमक एक और प्रभावी घरेलू उपाय है, जो पैरों के दर्द से तत्काल राहत प्रदान करने में मदद करता है। गर्म पानी के एक टब में 2-3 बड़े चम्मच सेंधा नमक के मिलाकर, इसमें अपने पैरों को 10 से 15 मिनट के लिए डालें। फिर अपने पैरों को ड्राईनेस से बचाने के लिए उनपर मॉश्चराइजर लगाये।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका