न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लूज मोशन बनता हैं बड़ी परेशानी, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से लूज मोशन की बड़ी परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Feb 2020 5:05:48

लूज मोशन बनता हैं बड़ी परेशानी, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग स्वाद के चक्कर में ज्यादा खा लेते हैं और बाद में पेट खराब होने की शिकायत करते हुए नजर आते हैं। खासतौर से लूज मोशन की समस्या पनपने लगती हैं जो कि बड़ी परेशानी बनने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से लूज मोशन की बड़ी परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,loose motion

​केला और आलू भी है मददगार

प्रोबायॉटिक के अलावा एक और चीज है जो लूज मोशन की दिक्कत दूर करने में आपकी मदद कर सकती है और वो है पोटैशियम। जी हां, डायरिया होने पर पोटैशियम से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करें और इसके 2 सबसे अहम फूड आइटम्स हैं केला और आलू। केले में पोटैशियम के साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी होता है जो लूज मोशन की वजह से शरीर को हो रहे नुकसान से बचाने में मदद करता है और आपको जरूरी एनर्जी भी देता है। लेकिन कच्चा नहीं, पका हुआ केला खाएं। वहीं, आलू भी लूज मोशन्स में फायदेमंद हो सकता है लिहाजा आलू को उबाल कर उसे मैश कर लें और उसमें सेंधा नमक मिलाकर खाएं।

​खट्टे फल खाएं

साइट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फल जैसे- संतरा, नींबू, मौसमी आदि शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। लिहाजा लूज मोशन्स के दौरान आप इस तरह के खट्टे फल का भी सेवन कर सकते हैं। हालांकि इन फलों को भूल से भी खाली पेट में न खाएं क्योंकि ऐसा करने से ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,loose motion

दही है फायदेमंद

जब लूज मोशन हो रहे हों तो दही आपके लिए रामबाण का काम कर सकती है क्योंकि इसमें प्रोबायॉटिक भरपूर मात्रा में होता है। प्रोबायॉटिक बैक्टीरिया से भरपूर दही, शरीर में मौजूद इंफेक्टेड बैक्टीरिया से लड़कर उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है जिससे डायरिया की दिक्कत सही हो जाती है। लिहाजा डायरिया या मोशन्स होने पर दिनभर दही का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप चाहें तो बटरमिल्क या छाछ भी पी सकते हैं। ये भी दही से बना होता है और इसमें भी प्रोबायॉटिक होता है इसलिए ये भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

इलेक्ट्रॉल या नमक चीनी पानी का घोल

लूज मोशन या डायरिया होने पर शरीर से पानी के साथ-साथ जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकलने लगते हैं। लिहाजा अचानक से बहुत ज्यादा कमजोरी न हो जाए और आपको बिस्तर पकड़ने की नौबत न आ जाए इसलिए बेहद जरूरी है कि आप शरीर में पानी का लेवल बनाए रखें वरना डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो सकती है। इसके लिए सबसे पहले आप इलेक्ट्रॉल पाउडर को पानी में घोलकर पिएं। अगर घर पर इलेक्ट्रॉल न हो तो आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चीनी और चुटकी भर नमक डालकर अच्छी तरह से घोल लें और नमक, चीनी पानी के इस घोल को पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका