Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू उपचार जो जल्द ठीक कर सकतें है आपकी नींद न आने की बीमारी को

घरेलू उपचारों के बारे में जो आपकी अनिद्रा की बीमारी को तो ठीक करेंगे ही उसी के साथ ये आपकी सेहत पर भी कोई बुरा असर नहीं डालते।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Dec 2017 4:16:42

घरेलू उपचार जो जल्द ठीक कर सकतें है आपकी नींद न आने की बीमारी को

इंसान के शरीर के लिए हर चीज संतुलित अवस्था में लेना बहुत फायदेमंद हैं, जिसमें कि खासकर हैं नींद। अच्छे स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त नींद लेना अति आवश्यक हैं। आधुनिक जीवनशैली के दबाव के कारण करोडों लोग अनिद्रा से ग्रस्त हैं। इसके कारण वे तरह तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपचारों के बारे में जो आपकी अनिद्रा की बीमारी को तो ठीक करेंगे ही उसी के साथ ये आपकी सेहत पर भी कोई बुरा असर नहीं डालते। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
insomnia,insomnia causes,insomnia symptoms,Health tips,healthy living * पुरानी चिकित्सा पद्धतियों में जायफल का प्रयोग नींद लाने में सहयोगी पदार्थ के रूप में सदियों से किया जा रहा है। जायफल लेने का सबसे प्रचलित तरीका ये है कि सोने से पहले इसकी एक चुटकी मात्रा दूध में डालकर पी लें। यदि आप दूध पसंद नहीं करते तो इसे पानी या फ्रूट जूस में मिलाकर भी ले सकते हैं।

* रात को सोते समय एक रुई के टुकड़े को सरसों के तेल में भिगोकर नाभि पर रख लें और उस पर हल्की पट्टी लगा दें। इसे लगा कर सो जाएँ। इससे गहरी नींद आती है।

* अश्वगंधा और सर्पगंधा बराबर मात्रा में पीस कर इसका चूर्ण बना ले। रात को सोने से पूर्व चार से पांच ग्राम चूर्ण 1 गिलास पानी के साथ ले। इस आयुर्वेदिक दवा से आपको अच्छी और गहरी नींद मिलेगी।

* जड़ी-बूटियों में शंखपुष्पी एक अत्यंत गुणकारी तथा विशेष रूप से मस्तिष्क तथा नाड़ियों को शक्ति देने वाली औषधि है। इसके फूल शंख की आकृति के होते हैं, इसलिए इसे शंखपुष्पी कहते हैं। शंखपुष्पी को शक्तिशाली मस्तिष्क टॉनिक, प्राकृतिक स्मृति उत्तेजक, और एक अच्छी तनाव दूर करने की औषधी के रूप मे माना जाता है। अनिद्रा की समस्या होने पर इसकी पत्तियों का चूर्ण जीरा और दूध के साथ मिश्रित करके लेने से लाभ होता है।

* अनिद्रा का उपचार करने में केला विशेष रूप से लाभदायक है। दूध और एप्पल साइडर सिरका की ही भांति केला भी ट्रिप्टोफेन और अन्य आवश्यक एमीनो एसिड रिलीज़ करता है। ये एमीनो एसिड भी शरीर में सेरोटोनिन के लेवल को बढ़ाते हैं। केला खाने से भूख भी शांत होती है और देर रात उठकर कुछ खाने की आदत से भी राहत मिलती है।

* सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखते हैं। जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या है उन लोगों के लिए सौंफ बहुत फायदेमंद होती है। नींद न आने पर और हर समय सुस्ती रहने पर 10 ग्राम सौंफ को आधा लीटर पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाएं तो थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह-शाम पीने से समस्या दूर हो जाती है।

* अनिद्रा की समस्या से बचने का दूध व शहद का सेवन करना बहुत ही पुराना तरीका है। दूध व शहद इन्सुलिन के स्त्राव को नियंत्रित करता है जिससे ट्रिप्टोफेन का सही मात्रा में मस्तिष्क में स्त्राव होता है। ट्रिप्टोफेन सिरोटोनिन में बदल जाता है और सिरटोनिन, मेलेटोनिन में परिवर्तित होकर मस्तिष्क को आराम पहुंचता है जिससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology