न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू इलाज जो दिलाएंगे आपको अपच से निजात

अपच के लिए आमतौर पर आपके किचन में ही ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनसे अपच से आराम आसानी से मिल सकता है

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Dec 2017 10:59:44

घरेलू इलाज जो दिलाएंगे आपको अपच से निजात

कई बार भोजन के अनियमित और असंतुलित सेवन से भोजन ठीक से पच नहीं पाता और उसके बाद भी भोजन का सेवन कर लिया जाता हैं जिससे पाचन तंत्र भोजन को पचा पाने में विफल हो जाता हैं, और यहीं अपच का मुख्य कारण बनता हैं। आज के समय में अधिकांश व्यक्ति अपनी अनियमित दिनचर्या के कारण अपच का शिकार बन जाते हैं जो कि बहुत तकलीफदेह होता हैं। अपच का इलाज बहुत ही आसन तरीके से किया जा सकता हैं। अपच के लिए आमतौर पर आपके किचन में ही ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनसे अपच से आराम आसानी से मिल सकता है। इनका न तो कोई साइड इफेक्ट है और न ही डॉक्टर के कई चक्कर लगाने की जरूरत। तो आइये जानते हैं किस तरह अपच का घरेलू इलाज किया जा सकता हैं।

indigestion,home remedies,Health tips,healthy living

* अदरक : अगर आपको भी अपच परेशान कर रही है तो अदरक इसका रामबाण उपाय है। अदरक को आप इन तरीकों से लेकर अपच से छुटकारा पा सकते हैं। आपको अपच की समस्या है तो थोडे से अदरक को छील कर धो लें। अब इसे कूटें और एक कप में इसका रस निकाल कर हर रोज पीएं। आपको निश्चित रूप से तुरंत राहत मिलेगी।

* धनिया : ठंडा होने के कारण धनिया अपच की समस्या में बहुत प्रभावी साबित होता है। अपच से राहत पाने के लिए आप आधे गिलास छाछ में भुने हुए धनिये के बीजों को डालकर दिन में दो बार पिएं। इसके अलावा आप इलायची, लौंग, सौंठ व धनिये के बीजों को पीसकर एक पाउडर तैयार कर सकते हैं।

* सेब का सिरका : सेब के सिरके में यूं तो एसिडिक गुण होते हैं लेकिन यह एसिड से राहत देने में भी प्रभावी है। अपच से राहत के लिए एक चम्मच कच्चे और अनफिल्टर्ड सेब के सिरके को एक कप पानी में मिलाएं। इसके बाद इसमें एक चम्मच कच्चा शहद मिलाएं। इस पेय को दिन में दो से तीन बार पीएं। अपच से राहत मिलेगी।

* ग्रीन टी : खाने के आधे घंटे बाद ग्रीन टी लें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं और अपच दूर होता है।

* दालचीनी : कुछ लोग चाय में दालचीनी का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ इसे मसाले के रूप में अपनाना पसंद करते हैं। दालचीनी हर घर में मौजूद होती है। दालचीनी सुगंधित, पाचक, उत्तेजक, और बैक्टीरियारोधी होती है। यह पाचन क्रिया को सुधारती है व पेट में बन रही गैस से निजात दिलाती है।

* एलोवेरा : अन्य जडी बूटियों की तरह एलोवेरा को भी अपच से छुटकारा पाने के लिए आजमाया गया है। अपच के दौरान दिन में दो बार 10 से 20 मिलीलीटर ताजे एलोवेरा जेल को पिएं। डिब्बे में आने वाले एलोवेरा जूस का सेवन ना करें क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड डाला जाता है जो आपकी पीडा को बढ़ा सकता है।

* सौंफ : अपच से बचाव के लिए सौंफ भी बेहद गुणकारी है। बहुत मसालेदार और वसा वाले खाने से होने वाली अपच को बेहद जल्दी ठीक कर देती है। अपच से बचाव के लिए सौंफ के दानों को तवे पर हल्का सा गर्म करें और उसका पाउडर बना लें। पानी के साथ इस पाउडर को दिन में दो बार लें।

* अजवायन या जीरा : एक चम्मच अजवायन या जीरे को काला नमक के साथ मिलाकर गर्म पानी के साथ पिएं। इससे लूज़ मोशन रुकेंगे और मतली नहीं आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका