Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू उपाय जिनकी मदद से आपको मिलेगा कान के दर्द में आराम

अगर आप भी कभी कान में दर्द की समस्या से जूझते हैं तो हमारे द्वारा बताये जा रहे इन उपायों को काम में ले सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Mar 2018 11:35:34

घरेलू उपाय जिनकी मदद से आपको मिलेगा कान के दर्द में आराम

व्यक्ति के शरीर के कई अंग होते हैं जिनका सुचारू रूप से चलना बहुत आवश्यक होता हैं। शरीर के कई अंग तो ऐसे होते हैं जो कि बहुत सेंसेटिव होते हैं और इनका बहुत ध्यान रखना पड़ता हैं। जिनमें से एक हैं कान जो कि कोई भी आवाज सुनने का जरिया होता हैं। कई बार कान में दर्द की समस्या अचानक ही उत्पन्न हूँ जाती हैं जो कि असहनीय स्थिति होती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो की कान दर्द को जल्द दूर करें। अगर आप भी कभी कान में दर्द की समस्या से जूझते हैं तो हमारे द्वारा बताये जा रहे इन उपायों को काम में ले सकते हैं। तो आइये जनते हैं इन उपायों के बारे में।

* लहसुन : लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुण होते है जो इंफेक्शन और दर्द दूर करने में असरदार है। सरसो के तेल में लहसुन की दो से तीन कलियाँ पीस कर गरम करे फिर इस तेल को ठंडा होने पर छान ले और इसकी दो से तीन बूँद कान में डाले। इसके इलावा आप लहसुन पीस कर कान में इसका रस भी डाल सकते है। इस देसी नुस्खे से कान दर्द में जल्दी आराम मिलता है।

* प्याज : महंगी कान दर्द की दवा की जगह आप अपने घर में आसानी से उपलब्ध प्याज़ से भी इस पीड़ादायक समस्या से निजात पा सकते है। प्याज़ स्वाभाव में जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक होता है जिससे कान दर्द जल्दी ठीक होने में मदद मिलती हैं। एक साफ़ प्याज़ का टुकड़ा ले और उससे रस निकल ले। इस रस को धीमी आग में हल्का गर्म करे। अब इस हलके गर्म प्याज़ के रस की 2-3 बुँदे कान में डाले। ऐसा आप दिन में 2 बार सुबह शाम करे।

* मुलहठी : मुलहठी कान दर्द में उपयोगी है। इसे घी में भूनकर बारीक पीसकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे कान में लगाएं। कुछ ही मिनिट में दर्द बिलकुल समाप्त होगा।
ear pain,home remedies,Health tips,healthy living * तुलसी : तुलसी के पत्ते पीस ले और उसके रस की कुछ बूंदों को कान में डाले। तुलसी के रस का प्रयोग दिन में दो से तीन बार करने पर कान का इंफेक्शन और दर्द दूर होता है। अगर कान में जख्म हो गया है तब भी इससे आराम मिलता हैं।

* मूली : एक मूली के बारीक टुकडे करके उसे सरसों के तेल में पकावें। फिर इसे छानकर शीशी में भर लें ।कान दर्द में इसकी 2-4 बूंदे दिन में 3-4 बार टपकाने से जल्दी ही आराम मिलता है।

* पुदीना : पहला तरीका है कुछ पुदीने की ताज़ा पत्तियों का जूस निकाले और इस रस की कुछ बूंदे कान में डाले। दूसरा तरीका है रुई को पुदीने के तेल में बिगोए और उससे कान के बाहरी तरफ कुछ समय के लिए रखे। ध्यान रहे पुदीने का तेल कान के अंदर ना जाने पाए।

* नीम : नीम के पत्तों के रस की दो से तीन बूंदे कान में डाले। कोई भी इंफेक्शन या दर्द हो नीम के रस के प्रयोग से ट्रीटमेंट करने में मदद मिलती है। नीम का तेल भी कान दर्द के लिए एक आयुर्वेदिक दवा की तरह काम करता है। रूई मदद से नीम के तेल की कुछ बूंदे कान में डाले और उसके बाद रूई को कुछ समय के लिए कान पर लगा दे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology