न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या बदन दर्द बना रहा आपको असहाय, जल्द राहत के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बदन दर्द में जल्द राहत पाई जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 3:32:55

क्या बदन दर्द बना रहा आपको असहाय, जल्द राहत के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

घरों में दिवाली की सफाई चल रही हैं जिसके चलते सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या से ज्यादा काम करना पड़ रहा हैं और जब भी ऐसा होता हैं तो बदन में दर्द उठाना स्वभाविक हैं। लेकिन यह बदन दर्द आपको दूसरे काम करने में असहाय कर देता हैं। इससे जल्द छुटकारा पाने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करने लगते हैं जो कि आपकी सेहत के लिए सही नहीं रहती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बदन दर्द में जल्द राहत पाई जा सकती हैं।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,body pain remedies

दालचीनी का करें उपयोग

दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण होते हैं और इसी वजह से इसे गठिया के लिए एक प्राकृतिक उपाय माना जाता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो आप दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। यह बदन दर्द से भी जल्द राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी और शहद मिला लें और उस मिश्रण का दिन में एक या दो बार जरूर सेवन करें। इससे बदन दर्द में राहत मिल सकती है।

अदरक भी है प्रभावी

अदरक में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसे बदन दर्द के लिए बेहद प्रभावी घरेलू उपायों में से एक माना जाता है। इसके लिए आप पहले अदरक को पीस लें और उसे एक कपड़े में बांध लें। फिर उस कपड़े को गर्म पानी में कुछ मिनट तक डालकर रखें। उसके बाद उस कपड़े को ठंडा होने के लिए रख दें। जब वह ठंडा हो जाए तो उसे प्रभावित अंग पर 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से बदन दर्द से जल्दी राहत मिल सकती है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,body pain remedies

हल्दी भी है फायदेमंद

अदरक की तरह हल्दी में भी सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं और यह प्राकृतिक पेन किलर की तरह भी काम करती है। बदन दर्द को दूर करने के लिए आप दिन में दो बार हल्दी दूध का सेवन कर सकते हैं या फिर प्रभावित अंग पर हल्दी का लेप भी लगा सकते हैं। हल्दी का लेप तैयार करने के लिए आप बराबर मात्रा में हल्दी पाउडर, नमक और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट बना लें और उस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं और फिर आधे घंटे के लिए उसे छोड़ दें। उसके बाद उस जगह को गर्म पानी से धो लें। पूरे दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने आपको बदन दर्द से राहत मिल सकती है।

सेब का सिरका

सेब के सिरके को बदन दर्द को कम करने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। इसका इस्तेमाल आपको जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप आधा या एक बाल्टी पानी गर्म कर लें और उसमें दो कप सेब का सिरका मिला दें। फिर उस पानी को मग से अपने शरीर पर डालें। इससे आपके बदन का दर्द धीरे-धीरे जाने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग